लाइव न्यूज़ :

उत्तर मध्य रेलवे ने दिया झटका, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 10 से बढ़ाकर 50 रुपये किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2021 21:19 IST

रेलवे ने कहा कि कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी ‘‘अस्थाई’’ है और कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भीड़-भाड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए तक बढ़ाई गई है। मकसद भीड़-भाड़ के जरिए संक्रमण को फैलने से रोकना है।प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने की शक्ति प्रमंडल रेलवे प्रबंधकों के पास 2015 से है।

प्रयागराजः कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य अस्थायी रूप से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल के सात प्रमुख स्टेशनों- प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज– छिवकी, इटावा, टूण्डला और अलीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि एक अस्थायी उपाय है और यात्रियों की सुरक्षा तथा स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा शुरू की गई एक स्थानीय गतिविधि है। प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में यह वृद्धि 30 जून, 2021 तक लागू रहेगी।

सिंह ने कहा कि आम तौर पर त्योहार के मौसम और मेला आदि के दौरान प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि की जाती है और धीरे-धीरे इसे वापस ले लिया जाता है, इस बार कोविड का प्रसार रोकने और केवल जनता के हित में यह निर्णय लिया गया है।

मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये की गई

मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये में मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि नई दर 24 फरवरी से प्रभाव में आ गयी और यह इस साल 15 जून तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘गर्मियों में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है।’’ फरवरी के दूसरे सप्ताह से मुंबई में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शहर में कोविड-19 के अब तक 3.25 लाख से अधिक मामले आये हैं और संक्रमण से 11,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :भारतीय रेलप्रयागराजइलाहाबादपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत