लाइव न्यूज़ :

ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुईं नोरा फतेही

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फतेही यहां एजेंसी कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुईं।

सूत्रों ने बताया चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

इससे पहले, एजेंसी अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस से भी पूछताछ कर चुकी हैं। जैकलिन बृहस्पतिवार को फिर एजेंसी के समक्ष पेश हो सकती हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि दोनो अभिनेत्रियां जांच में सहयोग कर रही हैं, क्योंकि वे खुद भी चंद्रशेखर और उनकी पत्नी द्वारा चलाए जा रहे गिरोह का कथित तौर पर शिकार हुई हैं।

इस दम्पति को प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में गिरफ्तार किया था और अभी वे जेल में हैं। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने ‘फोर्टिस हेल्थकेयर’ के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई अन्य नामी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्त में, चंद्रशेखर के परिसरों पर छापेमारी की थी और चेन्नई में समुद्र के सामने स्थित एक बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक शानदार कारें जब्त की थीं।

ऐसा दावा किया गया है कि चंद्रशेखर एक ‘‘ठग’’ हैं और दिल्ली पुलिस लगभग 200 करोड़ रुपये की कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के मामले उसके खिलाफ जांच कर रही है।

ईडी ने कहा, ‘‘ धोखाधड़ी के प्रमुख साजिशकर्ता चंद्रशेखर है। वह 17 साल की उम्र से इन आपराधिक कृत्यों में लिप्त हैं। उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं और अभी वे रोहिणी जेल में बंद है।’’

ईडी ने कहा कि जेल में होने के बावजूद चंद्रशेखर ने ‘‘ लोगों को ठगना बंद नहीं किया।’’

एजेंसी ने दावा किया, ‘‘उसने (जेल में अवैध रूप से खरीदे गए फोन से) तकनीक की मदद से लोगों को ठगने के लिए फर्जी कॉल किए, जिन नंबरों से फोन किए गए वे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के प्रदर्शित हो रहे थे। जेल से इन लोगों से बात करते हुए उसने दावा किया कि वह सरकारी अधिकारी है और पैसों के बदले लोगों को मदद की पेशकश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण