लाइव न्यूज़ :

होली से पहले केंद्र सरकार ने दी राहत, बिना छूट का रसोईं गैस सिलेंडर 53 रुपए सस्ता, विमान ईंधन के दाम में 10 % की कटौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 19:56 IST

एक फरवरी को इसमें प्रति किलो लीटर 874.13 रुपये की कटौती की गयी थी। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो ग्राम के गैस सिलेंडर का दाम भी घट कर 805.50 रुपये पर आ गया है। अब तक भाव 858.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार पर रसोईं गैस सब्सिडी का भाव प्रति सिलेंडर करीब 50 रुपये घट कर 240 रुपये रह जाएगा।पिछले माह कंपनियों ने बिना छूट वाला गैस सिलंडर 144.50 रुपये महंगा कर दिया था।

वैश्विक तेल बाजार में गिरावट के बीच स्थानीय सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने जेट ईंधन के दाम में सोमवार को 10 प्रतिशत की बड़ी कटौती की घोषणा की।

इसी के साथ बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम भी 53 रुपये कम हो गया है। इससे इसके दामें में पिछले माह की गयी वृद्धि का एक तिहाई असर खत्म हो गया है। पिछले माह कंपनियों ने बिना छूट वाला गैस सिलंडर 144.50 रुपये महंगा कर दिया था।

तेल कंपनियों की ओर से मासिक समीक्षा के बाद जारी जारी मूल्य अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली में विमान ईंधन का मूल्य 6,590.62 रुपये प्रति किलो लीटर यानी 10.3 % कम कर के 56,859.01 रुपये प्रति किलो लीटर कर दिया गया है। विमान ईंधन का भाव लगातार लगातार दूसरी बार घटाया गया है।

इससे पहले एक फरवरी को इसमें प्रति किलो लीटर 874.13 रुपये की कटौती की गयी थी। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो ग्राम के गैस सिलेंडर का दाम भी घट कर 805.50 रुपये पर आ गया है। अब तक भाव 858.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।

मूल्यों में इस संशोधन के बाद सरकार पर रसोईं गैस सब्सिडी का भाव प्रति सिलेंडर करीब 50 रुपये घट कर 240 रुपये रह जाएगा। वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए 19 किलो गैस वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1466 रुपये की जगह अब 1383.50 रुपये कर दिया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीमुंबईनिर्मला सीतारमणइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब