लाइव न्यूज़ :

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक किए जा सकते हैं नामांकन : गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 28, 2020 21:38 IST

पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं और ये देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार पद्म पुरस्कारों को "लोगों के पद्म सम्मान" में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैअब तक 8,035 पंजीकरण किए गए हैं जिनमें 6,361 नामांकन और सिफारिशें पूरी हो चुकी हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक उपलब्ध होगी। पद्म सम्मान विभिन्न विषयों में विशेष उपलब्धियों और सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें केवल ऑनलाइन ही की जा सकती हैं।

इसके लिए एक विशिष्ट वेबसाइट है। बयान में कहा गया है कि पद्म पुरस्कारों का ऑनलाइन नामांकन या सिफारिशों की प्रक्रिया एक मई से शुरू हुईं और इसकी आखिरी तारीख 15 सितंबर है। इन पुरस्कारों की घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।

पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं और ये देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार समाज के कई ऐसे नायकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करती है जो बहुत चर्चा में नहीं रहते हों। इन पुरस्कारों की स्थापना 1954 में हुयी थी और इनकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।

बयान में कहा गया है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को "लोगों के पद्म सम्मान" में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नागरिकों से नामांकन और सिफारिशें करने का अनुरोध किया जाता है। इसमें लोग अपने खुद का भी नामांकन कर सकते हैं। इस साल पोर्टल पर अब तक 8,035 पंजीकरण किए गए हैं जिनमें 6,361 नामांकन और सिफारिशें पूरी हो चुकी हैं।

गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों, भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित लोगों आदि से अनुरोध किया है कि प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए जिनकी उपलब्धियां पहचानी जाने योग्य हैं। 

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

क्रिकेटपद्म पुरस्कार 2026ः 5 खिलाड़ी और 2 कोच को पद्म सम्मान, जानिए कौन हैं ये 7 महान शख्सियत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष