नोएडा : मास्क नहीं पहनने को लेकर 972 लोगों का चालान

By भाषा | Published: November 28, 2020 11:14 PM2020-11-28T23:14:20+5:302020-11-28T23:14:20+5:30

Noida: 972 people challaned for not wearing masks | नोएडा : मास्क नहीं पहनने को लेकर 972 लोगों का चालान

नोएडा : मास्क नहीं पहनने को लेकर 972 लोगों का चालान

नोएडा, 28 नवंबर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूमने वाले 972 लोगों के खिलाफ जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस भीड़भाड़ वाली जगहों पर गश्त कर रही है तथा लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मास्क नहीं पहनकर चलने वाले 972 लोगों का शनिवार को पुलिस ने चालान किया है। इनसे 97,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस व्यापक स्तर पर गश्त कर रही है तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों व मॉल आदि में जाकर लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को लेकर प्रेरित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: 972 people challaned for not wearing masks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे