कानून से बड़ा कोई नहीं है, मंत्री भी नहीं : देशमुख

By भाषा | Published: January 15, 2021 05:04 PM2021-01-15T17:04:05+5:302021-01-15T17:04:05+5:30

Nobody is bigger than law, not even a minister: Deshmukh | कानून से बड़ा कोई नहीं है, मंत्री भी नहीं : देशमुख

कानून से बड़ा कोई नहीं है, मंत्री भी नहीं : देशमुख

मुंबई, 15 जनवरी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है और राज्य में कानून किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी राकांपा नेता धनंजय मुंडे पर लगे बलात्कार के आरोपों की पृष्ठभूमि में यह बात कही।

सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे पर मुंबई की एक महिला ले बलात्कार का आरोप लगाया है। 45 वर्षीय राकांपा नेता ने इन आरोपों से इंकार करते हुए महिला पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

देशमुख ने कहा, ‘‘कानून से कोई बड़ा नहीं है, मंत्री भी नहीं। महाराष्ट्र में कानून किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। हमारी पुलिस मामले की उचित जांच करेगी और जो भी गलत होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कानूनी प्रक्रिया जारी है।’’

राकांपा नेता देशमुख से पत्रकारों ने महिला के दावे के संबंध में सवाल किया था जिसमें उसने कहा है कि मुंडे के खिलाफ शिकायत पर पुलिस संज्ञान नहीं ले रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nobody is bigger than law, not even a minister: Deshmukh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे