लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री राजनाथ ने कहा-मोदी सरकार की नीयत पर कोई नहीं उठा सकता है सवाल

By भाषा | Updated: March 18, 2018 19:03 IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चार वर्ष बाद भी हमारे किसी भी मंत्री पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का कोई दुस्साहस नहीं कर पाया है। सारे विश्व के अर्थशास्त्री इसे मानने लगे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है।

Open in App

लखनऊ, 18 मार्च: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज पर विवाद हो सकता है, लेकिन कोई भी उसकी नीयत पर सवाल नहीं उठा सकता। मंत्री सिंह ने यहां विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर कहा कि इस समय देश में हमारी सरकार किस तरह काम कर रही है, यह बताने की जरूरत नहीं है। काम अधिक हुआ, कम हुआ, इस पर विवाद हो सकता है लेकिन हमारी सरकार की नीयत और ईमान पर कोई भी सवालिया निशान नहीं लगा सकता। 

उन्होंने कहा, 'चार वर्ष बाद भी हमारे किसी भी मंत्री पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का कोई दुस्साहस नहीं कर पाया है। सारे विश्व के अर्थशास्त्री इसे मानने लगे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। इस वक्त जीडीपी की विकास दर 7.5 फीसद है। अन्तरराष्ट्रीय अर्थशास्त्रियों ने विश्वास व्यक्त कया है कि आगामी कुछ वर्षों में जीडीपी की विकास दर 10 फीसद तक भी पहुंच सकती है।' 

उन्होंने कहा कि देश में नयी रेलवे लाइन बिछाने का काम चार गुना तेजी से चल रहा है। वर्ष 2022 तक सभी रेलगाड़ियों को बिजली से चलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।

लखनऊ से सांसद सिंह ने बताया कि 1910 करोड़ रुपये की लागत से गोमतीनगर रेलवे टर्मिनस के विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकास की परियोजना स्वीकृत हो गयी है। इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ परियोजना को शिलान्यास भी आज हो गया। इसके अलावा 1800 करोड़ रूपये की लागत से उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन के पुनर्विकास की वृहद परियोजना का बजट स्वीकृत हो चुका है।

मंत्री सिंह ने बताया कि आलमनगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन घोषित किया गया है। यात्री सुविधाओं के लिये 26 करोड़ का बजट है। लखनऊ जंक्शन के ओवरब्रिज और दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के बीच ‘स्काई वाक’ और उतरेठिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण हुआ है।

उन्होंने बताया कि एनबीसीसी के चेयरमैन ए. के. मित्तल को यह सारा काम कराना है। मालूम हो कि एनबीसीसी स्मार्ट डेवलपमेंट की तर्ज पर गोमतीनगर तथा चारबाग रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करेगा।

कम्पनी के चेयरमैन मित्तल ने बताया कि रेल को यात्रा का पसंदीदा विकल्प बनाने के लिये सरकार के मकसद के तहत रेलवे स्टेशन का विस्तार, आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। गोमतीनगर और चारबाग रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के तहत पहले चरण की लागत क्रमशः 374 करोड़ रुपये और 1206 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब