लाइव न्यूज़ :

अयोध्या पर पुनर्विचार याचिका नहींः सुन्नी वक्फ बोर्ड, भाजपा ने कहा- यह राष्ट्र हित में और राष्ट्रीय सौहार्द के लिए

By भाषा | Updated: November 26, 2019 17:30 IST

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अयोध्या विवाद पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करने के सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के निर्णय का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि यह राष्ट्र हित में और राष्ट्रीय सौहार्द के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देहुसैन ने कहा कि अयोध्या मामले पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले को सभी ने स्वीकार किया है।आदेश आने के बाद देशवासियों ने शांति और सौहार्द को कायम रखा है।

भाजपा ने अयोध्या पर आए फैसले को चुनौती नहीं देने के सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले का स्वागत किया

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अयोध्या विवाद पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करने के सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के निर्णय का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि यह राष्ट्र हित में और राष्ट्रीय सौहार्द के लिए है।

हुसैन ने कहा कि अयोध्या मामले पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले को सभी ने स्वीकार किया है और आदेश आने के बाद देशवासियों ने शांति और सौहार्द को कायम रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अयोध्या पर आए फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करने के सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले का स्वागत करता हूं। यह राष्ट्र हित में है और देश में सौहार्द कायम रखने के लिए है।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने अयोध्या फैसले के बाद जिस तरह की परिपक्वता और एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है, वह दिखाता है कि भारतीयों के लिए भाईचारा सर्वोपरि है।’’ इससे पहले सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ज़ुफर फारूकी ने कहा, ‘‘बोर्ड ने मंगलवार को अयोध्या पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन वैकल्पिक स्थान पर मस्जिद बनाने के लिए आवंटित पांच एकड़ जमीन को स्वीकार करने को लेकर फैसला किया जाना बाकी है।’’

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक के बाद जारी बयान में फारूकी ने कहा, ‘‘ बोर्ड ने बाबरी मस्जिद विवाद में आए उच्चतम न्यायालय के फैसले पर विचार किया। बोर्ड ने अपना रुख दोहराया है कि वह पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करेगा।’’ इस बैठक में आठ में से सात सदस्य शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि नौ नवंबर को उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ किया था। साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए केंद्र से पांच एकड़ जमीन आवंटित करने को कहा था। 

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी