लाइव न्यूज़ :

मिजोरम उपचुनाव में ब्रू जनजाति के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की संभावना कम : सीईओ

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:02 IST

Open in App

आइजोल, 26 अक्टूबर मिजोरम की तुइरियल विधानसभा पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिपुरा में रह रहे मिजोरम की ब्रू जनजाति के लोगों के लिए मतदान की विशेष व्यवस्था करने की संभावना नहीं है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि ब्रू जनजाति के हजारों लोग वर्ष 1997 से ही त्रिपुरा के राहत शिविरों में रहे हैं। इस जनजाति के लोग जातीय संघर्ष की वजह से गृह राज्य को छोड़कर पड़ोसी त्रिपुरा राज्य चले गए थे। अब आंतरिक रूप से विस्थापित इन लोगों की संख्या करीब 30 हजार है।

मिजोरम के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पी जवाहर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि त्रिपुरा के राहत शिविरों में रह रहे ब्रू जनजाति के मतदाताओं के लिए फिलहाल विशेष मतदान केंद्र बनाने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक ब्रू मतदाताओं (त्रिपुरा में रह रहे) के लिए निर्वाचन आयोग से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल ब्रू मतदाताओं को उनके राहत शिविरों में ही अपने मतदान करने की सुविधा देने की योजना नहीं है।’’ हालांकि, पहले मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर इन लोगों के लिए मतदान केंद्र स्थापित किए जाते थे।

सीईओ ने कहा कि जबतक ब्रू मतदाताओं लिए विशेष व्यवस्था नहीं की जाती उन्हें स्वयं तुइरियल विधानसभा क्षेत्र के संबंधित मतदान केंद्रों में आकर मतदान करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस समय त्रिपुरा के राहत शिविरों में 663 ब्रू मतदाता रह रहे हैं और उन्हें उसी राज्य में स्थायी रूप से बसने की अनुमति दी गई है।

ब्रू लोगों को मिजोरम में दोबारा बसाने की कोशिश असफल होने के बाद उन्हें त्रिपुरा में ही बसने की व्यस्था की गई है।

गौरतलब है कि ब्रू जनजाति के विस्थापित लोगों की संख्या इस समय करीब 30 हजार है और इनके कुल 4400 से अधिक परिवार हैं। पिछले साल ब्रू समुदाय के प्रतिनिधियों, केंद्र, त्रिपुरा और मिजोरम सरकार में समझौता हुआ था जिसके तहत उन्हें त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसाने का फैसला किया गया था।

राजनीतिक पार्टियों और सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन जैसे नागरिक समाज संगठनों ने त्रिपुरा में रह रहे ब्रू जनजाति के मतदाताओं के लिए मतदान की विशेष व्यवस्था करने का विरोध किया था और उनका नाम मिजोरम की मतदाता सूची से हटाने की मांग की थी क्योंकि वे स्थायी रूप से त्रिपुरा में बस गए हैं।

तुइरियल विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। यह सीट निवर्तमान विधायक एंड्रयू एच थांगलियान की अगस्त में हुई मृत्यु के कारण खाली हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा