Coronavirus: DGCA ने कहा- अंतरराष्ट्रीय उड़ान से 22 मार्च रात डेढ़ बजे के बाद कोई यात्री भारत में नहीं उतर सकेगा

By भाषा | Published: March 20, 2020 07:48 AM2020-03-20T07:48:36+5:302020-03-20T07:48:36+5:30

डीजीसीए ने यह परिपत्र केन्द्र सरकार के उस आदेश के बाद जारी किया है जिसमें उसने 22 मार्च से एक सप्ताह तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के भारत में उतरने करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

No passengers will be able to land in India after 22:30 pm on March 22 by international flight: DGCA | Coronavirus: DGCA ने कहा- अंतरराष्ट्रीय उड़ान से 22 मार्च रात डेढ़ बजे के बाद कोई यात्री भारत में नहीं उतर सकेगा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsनागर विमानन महानिदेशालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर गुरुवार को कहा कि 22 मार्च देर रात डेढ़ बजे के बाद किसी भी व्यावसायिक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भारत की धरती पर किसी भी यात्री... विदेशी या भारतीय... को उतारने की अनुमति नहीं होगी। डीजीसीए ने यह परिपत्र केन्द्र सरकार के उस आदेश के बाद जारी किया है जिसमें उसने 22 मार्च से एक सप्ताह तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के भारत में उतरने करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नागर विमानन महानिदेशालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर गुरुवार को कहा कि 22 मार्च देर रात डेढ़ बजे के बाद किसी भी व्यावसायिक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भारत की धरती पर किसी भी यात्री... विदेशी या भारतीय... को उतारने की अनुमति नहीं होगी।

गौरतलब है कि डीजीसीए ने यह परिपत्र केन्द्र सरकार के उस आदेश के बाद जारी किया है जिसमें उसने 22 मार्च से एक सप्ताह तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के भारत में उतरने करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डीजीसीए ने कहा, 22 मार्च तड़के साढ़े पांच बजे से किसी भी विदेशी हवाईअड्डे से भारत के किसी भी हवाईअड्डे के लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री विमान उड़ान ना भरे।

यह निर्देश 29 मार्च तड़के साढ़े पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। साथ ही नियामक ने कहा है कि 22 मार्च देर रात डेढ़ बजे (23 मार्च 1:30 एएम) के बाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से किसी भी यात्री, भारतीय या विदेशी को भारत की धरती पर उतरने नहीं दिया जाएगा।

Web Title: No passengers will be able to land in India after 22:30 pm on March 22 by international flight: DGCA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे