लाइव न्यूज़ :

किसी भी पार्टी की तुलना भाजपा से नहीं हो सकती: नड्डा

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:51 IST

Open in App

धर्मशाला, 18 फरवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि देश के तकरीबन सभी राजनीतिक दल परिवार आधारित हैं और उनमें से किसी भी दल की भाजपा से तुलना नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं, जिनमें दुनिया के ‘‘सबसे अधिक स्वीकार्य नेता’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

नड्डा ने यहां पार्टी की कार्य समिति की बैठक में कहा, ‘‘18 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाना आसान नहीं है। किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के पास इस संख्या के पास तक भी पहुंचने की ताकत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जनाधार, कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं। दुनिया की सबसे स्वीकार्य हस्ती- नरेंद्र मोदी भाजपा से जुड़े हैं और यह हमारी ताकत है।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘जब हम कहते हैं कि भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हम सही पार्टी के सदस्य हैं जो सामूहिक प्रयासों के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अनुसरण कर रही है और वैज्ञानिक तरीके से विकास कर रही है।’’

नड्डा ने कार्य समिति के सदस्यों से कहा कि भाजपा की शक्ति, ‘‘हमारी एकता है और हमें पार्टी में अपने विकास के लिए नियमित रूप से आत्म-आकलन करना चाहिए।’’

भाजपा के आर्थिक मॉडल ‘अन्त्योदय’ का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘यह पार्टी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के दर्शन पर आधारित है और ये तीनों तत्व सरकार की सभी योजनाओं में शामिल हैं।’’

उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में हिमाचल प्रदेश के योगदान की बात करते हुए कहा कि पार्टी का ‘‘पन्ना प्रमुख’’ वाला बूथ आधारित ढांचागत मॉडल राज्य की देन है और हिमाचल प्रदेश को 2022 तक पन्ना समिति मॉडल अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जल्द ही देश के हर जिले में अपना कार्यालय होगा।

इस अवसर पर पार्टी की राज्य इकाई के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने नड्डा के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भाजपा सबसे अलग राजनीतिक दल है, जिसमें एक चाय विक्रेता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो स्वयं को देश का सेवक बताता है और जिसने वीआईपी संस्कृति को समाप्त किया है।

खन्ना ने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश 2014 से विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के कार्यकाल के विपरीत, भाजपा के कार्यकाल में पिछले छह साल में कोई घोटाला नहीं हुआ।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के तीन चरणों में विभाजित इतिहास से अवगत कराया- अक्टूबर 1951 में जनसंघ के गठन से अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में उद्भव तथा 2014 में बहुमत वाली पार्टी बनने तक का इतिहास।

धूमल ने इस बारे में विस्तार से बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कैसे पहले आम चुनावों में केवल तीन लोकसभा सीटें जीती थीं। इसके बाद कैसे 1984 के चुनाव में भाजपा के दो-सांसद चुने गये और इसके बाद 1996 के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसके पश्चात भाजपा 2014 में बहुमत वाली पार्टी के रूप में उभरी और 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग