लाइव न्यूज़ :

बापू की हत्या की नहीं होगी दोबारा जांच, एमिकस क्यूरी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: January 8, 2018 15:24 IST

इस पीआईएल को एनजीओ 'अभिनव भारत' के पंकज फड़णीस ने सुप्रीम कोर्ट में डाला था। जिसमें पंकज का दावा था कि बापू की हत्या एक रहस्यमय शख्स ने की है।

Open in App

महात्मा गांधी की हत्या की दोबारा जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल डाला गया था। इस मामले पर भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल अमरेंद्र शरण और न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के मुताबिक गांधी की हत्या की जांच दोबारा नहीं होगी। 

इस पीआईएल को एनजीओ 'अभिनव भारत' के पंकज फड़णीस ने सुप्रीम कोर्ट में डाला था। जिसमें पंकज का दावा था कि बापू की हत्या एक रहस्यमय शख्स ने की है। बापू की मौत नाथूराम गोडसे की गोली से नहीं बल्कि उस रहस्यमयी शख्स की गोली से हुई थी। चौथी गोली चलाने वाला वो शख्स कभी पकड़ा ही नहीं गया है।

सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायरा होने के बाद कोर्ट ने जांच के लिए पिछले साल 7 अक्टूबर को अमरेंद्र शरण को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था। जांच करने के बाद एमिकस ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि गांधी की हत्याकांड में जिसे चौथी गोली थ्योरी की बात होती है, उसका कोई सबूत नहीं है। और इसी वजह से बापू की हत्या के मामले का नए सिरे से जांच नहीं होगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमहात्मा गाँधीएमिकस क्यूरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया नोटिस, महिलाओं के यौन शोषण कानून पर नहीं है किसी का ध्यान

भारतरिहा होने वाले हैं जस्टिस कर्णन, हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हलचल

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना