लाइव न्यूज़ :

साउथ दिल्ली में नवरात्रि भर मीट बैन, नहीं खुलेंगी मीट शॉप, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2022 20:28 IST

साउथ दिल्ली के मेयर मुकेश सुर्यान ने कहा, नवरात्रि के दौरान, दिल्ली में 99% घर लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं करते हैं, इसलिए हमने फैसला किया है कि दक्षिण एमसीडी में कोई मांस की दुकान नहीं खुलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमेयर ने कहा- मैंने सीएम को भी लिखा है कि नवरात्रि के दौरान शराब पर छूट वापस लेंकहा- जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर साउथ दिल्ली में कल (मंगलवार) से मीट बिकना बंद हो जाएगा। साउथ दिल्ली के मेयर मुकेश सुर्यान ने सोमवार को इस संबंध में कहा, नवरात्रि के दौरान, दिल्ली में 99 प्रतिशत घर लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं करते हैं, इसलिए हमने फैसला किया है कि दक्षिण एमसीडी में कोई मांस की दुकान नहीं खुलेगी। यह फैसला कल से लागू होगा। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।  

साउथ दिल्ली के मेयर ने आगे कहा, हम भविष्य में इस शर्त के साथ लाइसेंस भी जारी करेंगे। मैंने सीएम को भी लिखा है कि नवरात्रि के दौरान शराब पर छूट वापस लें, और हो सके तो 9 दिनों के लिए शराब की बिक्री भी बंद कर दें।

इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के महापौर ने कहा कि, जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक नवरात्रि पर्व के 9 दिवसीय अवधि के दौरान मांस की दुकानों को बंद करने के लिए कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं। 

उन्होंने एक लेटर में कहा, 'नवरात्रि के दौरान लोग मां दुर्गा की आराधना करने और अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं। इन 9 दिनों के दौरान श्रद्धालु मासांहारी भोजन, शराब और कुछ अन्‍य चीजों के सेवन से दूर रहते हैं। इन दिनों में लोग प्‍याज और लहसुन तक खाना छोड़ देते हैं। 

गौरतलब है कि गाजियाबाद में नवरात्रि के मद्देनजर मेयर आशा शर्मा ने गुरुवार को मांस की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया था। हालांकि बाद में उन्होंने यह आदेश वापस भी ले लिया था।

टॅग्स :South Delhi Municipal CorporationChaitra Navratri
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में इन कामों से मिलता है मां दुर्गा का अटूट आशीर्वाद, जानें कैसे प्रसन्न होंगी आदिशक्ति

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठChaitra Navratri 2026 Ashtami Navami date: महाष्टमी व महानवमी तिथि कब है? जानें कन्या पूजन तिथि, विधि, मुहूर्त और महत्व

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: विंध्याचल जाने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले जान लें चौकिया धाम की यह परंपरा, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो