लाइव न्यूज़ :

ओबीसी आंकड़े एकत्र किए जाने तक कोई स्थानीय चुनाव नहीं होने चाहिए: फडणवीस

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:14 IST

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि जब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आबादी के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो जाते, तब तक के लिए राज्य में स्थानीय निकायों के चुनावों को टाल दिया जाना चाहिए । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।उच्चतम न्यायालय ने इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अगले तीन - चार महीनों में ओबीसी के बारे में आंकड़े एकत्र करने चाहिए। उस समय तक के लिए कोई स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने इस पर सहमति जताई है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आंकड़े एकत्र होने और ओबीसी आरक्षण बहाल हो जाने के बाद भी, तीन जिलों में यह एक मुद्दा होगा और उसके लिए एक अलग नीतिगत फैसला किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई फैसला नहीं होता है तो इन तीन जिलों में ओबीसी के लिए कोई सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र नहीं होगा। पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा 437 करोड़ रुपये की मांग किए जाने के बारे में पूछे जाने पर, फडणवीस ने कहा, “आयोग को तत्काल इतनी बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। उन्हें अभी जो जरूरत है, राज्य सरकार को वह देना चाहिए।’’ इस बीच एक अन्य भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार ओबीसी आरक्षण बहाल किए जाने के मुद्दे पर अपने पैर पीछे खींच रही है क्योंकि सरकार के भीतर एक मजबूत लॉबी इसके खिलाफ है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया, "जिन लोगों ने इस सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वे अब प्रक्रिया में देरी करने की कोशिश कर रहे हैं... वे स्थानीय शासी निकायों को अपने अधीन रखना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ़ माता-पिता की आय से OBC क्रीमी लेयर का दर्जा तय नहीं हो सकता

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?