लाइव न्यूज़ :

विनेश की नहीं है कोई गलती, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने इन्हें बताया जिम्मेदार

By आकाश चौरसिया | Updated: August 8, 2024 13:19 IST

Paris Olympics 2024: महिला 50 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में विनेश फोगाट के बाहर हो जाने पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला 50 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में विनेश फोगाट बाहर हुईंअब भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी गलती नहीं 'स्टाफ जिम्मेदार है'- संजय सिंह, WFI अध्यक्ष

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 50 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में विनेश फोगाट के बाहर हो जाने पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं। उन्होंने आगे कहा कि विनेश की जगह स्टाफ जिम्मेदार है, जो उनका फिजियो और हेल्थ से जुड़े चीजों पर ध्यान दे रहा था। 

उन्होंने कहा, ''मैं इसे विनेश की गलती नहीं मानता क्योंकि वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हमारे कोच, फिजियो और पोषण विशेषज्ञ सहित सहायक स्टाफ को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि उसे किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।"

बुधवार की सुबह विनेश फोगाट का मैच होना था, उन्होंने इससे पहले मंगलवार को तीन खिलाड़ियों को पटका था, लेकिन फाइनल मैच से पहले ओलंपकि संघ ने उन्हें 100 ग्राम ज्यादा वजन निकल जाने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।   

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मामले की जांच की मांग की और भारत सरकार से आग्रह किया कि "जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि उन्होंने भारत के 1.4 अरब लोगों को निराश किया है।"

संजय सिंह ने कहा, ''सुबह गांव से फोन आया कि विनेश का वजन बढ़ गया है। न केवल 100 ग्राम बल्कि काफी अधिक वजन,'' न्यूज 18 की रिपोर्ट में बताया गया है। उन्होंने आगे कहा, “मैंने तुरंत यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अधिकारियों से संपर्क किया जो उसका वजन कर रहे थे और उन्होंने मुझे बताया कि वजन बहुत ज्यादा था। मैंने कुछ समय और उदारता का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनके अपने नियम हैं।''

टॅग्स :विनेश फोगाटबृज भूषण शरण सिंहBJPराज्य सभाWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी