लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को मिलने वाले अतिरिक्त पानी पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: September 17, 2019 06:13 IST

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा अतिरिक्त पानी को पाकिस्तान जाने से रोकेंगे क्योंकि इस पर भारतीय किसानों और आम लोगों का हक है। भारत के इस कदम पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Open in App

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि भारत ‘सिंधु जल संधि’ के अलावा पाकिस्तान को मिलने वाले अतिरिक्त पानी के प्रवाह पर रोक लगाएगा। शेखावत ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सिंधु जल संधि’ हुआ है, मगर भारत की नदियों से पाकिस्तान को भारी मात्रा में अतिरिक्त पानी मिल जाता है। केंद्र सरकार इस पर रोक लगाएगी, इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘रावी नदी के उस पार बहुत बड़ा इलाका फैला हुआ है और वहां जमा होने वाला बारिश का पानी नदियों के जरिए पाकिस्तान पहुंच जाता है। हम इस अतिरिक्त पानी को पाकिस्तान जाने से रोकेंगे क्योंकि इस पर भारतीय किसानों और आम लोगों का हक है। भारत के इस कदम पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।’’सितंबर 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई ‘सिंधु जल संधि’ के तहत व्यास, रावी और सतलुज नदी पर भारत का जबकि सिंधु, चिनाब और झेलम नदियों पर पाकिस्तान का नियंत्रण है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब