ओडिशा सरकार ने जारी किया आदेश, स्कूलों में अब खबर करने नहीं जा पाएंगे पत्रकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 11, 2022 03:45 PM2022-07-11T15:45:28+5:302022-07-11T15:45:28+5:30

ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पत्रकारों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि कुछ समाचार चैनलों ने स्कूल के बच्चों के वीडियो को प्रसारित किया था। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल के बच्चे गणित में कितने कमजोर हैं।

No entry for journalists inside Odisha school campuses | ओडिशा सरकार ने जारी किया आदेश, स्कूलों में अब खबर करने नहीं जा पाएंगे पत्रकार

ओडिशा सरकार ने जारी किया आदेश, स्कूलों में अब खबर करने नहीं जा पाएंगे पत्रकार

Highlightsओडिशा के स्कूल के बच्चों का एक वीडियो समाचार चैनल पर प्रसारित किया गया था वीडियो में बच्चे गणित से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दे पाए केन्द्रापड़ा जिला के स्कूलों के लिए भी आदेश जारी हुआ है

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्कूलों में अब पत्रकार नहीं जा पाएंगे। ओडिशा सरकार ने ये फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ओडिशा के कुछ स्कूलों के बच्चों के वीडियो समाचार चैनलों पर प्रसारित किए गए थे। वीडियो में बच्चे गणित विषय से जुड़े आसान से आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पा रहे थे। जैसे ही वीडियो सामने आया तो सियासत गर्मा गई। ओडिशा सरकार पर सवाल उठने लगे। हालांकि अब सरकार ने ये फैसला लिया है कि पत्रकार कुछ क्षेत्रों में स्कूलों में नहीं जा पाऐंगे। 

ढेंकानाल डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने जारी किया आदेश

बता दें कि ढेंकानाल डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर की तरफ से सभी स्कूल को आदेश जारी किया गया है कि बिना परमिशन किसी भी पत्रकार को स्कूल में न आने दिया जाए। आदेश के मुताबिक अगर कोई पत्रकार बिना परमिशन के आता है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। एक आदेश केन्द्रापड़ा जिला के स्कूलों को भी भेजा गया है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और पत्रकारों को किसी भी सार्वजनिक संस्था में जाने से रोका नही जा सकता।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की आदेश की आलोचना

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि मीडिया को बच्चों की पढ़ाई में खलल नहीं डालनी चाहिए लेकिन इस तरह से मीडिया और पत्रकारों के स्कूलों में जाने पर रोक लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि स्कूल एक सार्वजनिक संस्था है वहां पत्रकार खबर की जानकारी लेने जा सकते हैं। मामले को लेकर बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वो इस आदेश के बारे में जानकर चौंक गई हैं। बता दें कि ये पूरा मामला स्कूल के बच्चों के एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में बच्चे गणित विषय के आसान सवालों का जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। ये वीडियो टीवी चैनल पर प्रसारित हुआ था। 

Web Title: No entry for journalists inside Odisha school campuses

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे