लाइव न्यूज़ :

राहुल ने दिया सूरत के कारोबारियों का हवाला, पत्रकारों ने कांग्रेस अध्यक्ष को दिखाया आईना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 20, 2018 14:58 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ टीडीपी ने 18 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जिस पर शुक्रवार को बहस हो रही है। बहस के बाद मत विभाजन होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: लोक सभा में विपक्ष द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पेश किये गये अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पहल हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी जनता पर जुमला स्ट्राइक करते हैं।  मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाली पार्टी टीडीपी के सांसद जयदेव गल्ला ने विपक्ष की तरफ से भाषण की शुरुआत की। उनके बाद बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने अपना भाषण पेश किया। सिंह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए। राहुल ने अपने भाषण में नरेंद्र मोदी द्वारा हर नागरिक के बैंक अकाउंट 15 लाख रुपये जमा करने राहुल ने कहा, "आप 21वीं सदी के राजनीतिक हथियार के शिकार हो गये और आप ऐसे अकेले नहीं हैं। इस राजनीतिक हथियार को जुमला स्ट्राइक कहते हैं।"

राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले लोक सभा चुनाव के प्रचार के दौरान जनता से हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था। राहुल ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रोजगार मझोले और छोटे उद्योग-धन्धों से मिलता है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आठ नवंबर 2016 को लागू किए गये नोटबंदी और जीएसटी की वजह से छोटे और मझोले उद्योगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। राहुल ने कहा कि गुजरात दौरे में सूरत के कारोबारियों ने उनसे कहा कि नोटबंदी के फैसले की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

लेकिन क्या सचमुच सूरत के व्यापारियो में पीएम मोदी के इस फैसले के प्रति नाराजगी है? आंकड़े राहुल गांधी के बयान की पुष्टि नहीं करते। हाल ही में हुए गुजरात विधान सभा चुनाव के दौरान सूरत जिले की 16  विधान सभा सीटों में से 15 पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। यानी सूरत इलाके में बीजेपी के सामने कांग्रेस कहीं भी नहीं थी।

राहुल के इस बयान पर कई पत्रकारों ने भी चुटकी ली है। एनडीटीवी की पत्रकार सुनेत्रा चौधरी ने लिखा है, "पता नहीं सूरत के कारोबारी राहुल गांधी के लिए अच्छा  उदाहरण हैं या नहीं। क्या ये सच नहीं है गुजरात में इस इलाके में कांग्रेस की सबसे खराब हालत रही थी।"

 

बज़ट सत्र 2018 में संसद के 250 घण्टे हो गए थे बर्बाद, क्या मॉनसून सत्र का भी वही हाल होगा?

पत्रकार रूही तिवारी ने भी राहुल द्वारा सूरत के कारोबारियों का उदाहरण देने पर ट्वीट किया। रूही ने लिखा, "राहुल गांधी ने दावा किया कि वो सूरत गये थे तो उनसे कहा गया कि नोटबंदी और जीएसटी से उन्हें सबसे ज्यादा धक्का लगा है। ख़ैर, गुजरात चुनाव में सूरत में बीजेपी ने 16 में 15 सीटें जीत कर सूपड़ा साफ कर दिया था।"

राहुल ने आज संसद में आक्रामक और मजेदार भाषण दिया। पीएम मोदी को गले लगाकर और उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आँख मारकर उन्होंने लोगों का दिल भी जीता लेकिन उनकी टीम को सूरत जैसी तथ्यात्मक बारीकियों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावसंसद मॉनसून सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर