लाइव न्यूज़ :

दिव्यांगजन की डिजिटल जनगणना के लिए समय सीमा को लेकर स्पष्टता नहीं: एनसीपीईडीपी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:45 IST

Open in App

दिव्यांगजन के लिए रोजगार संवर्धन के राष्ट्रीय केंद्र (एनसीपीईडीपी) ने मंगलवार को कहा कि दिव्यांगजन की डिजिटल जनगणना के लिए समय सीमा को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और उसने भारत के महापंजीयक के कार्यालय में एक विकलांगता सलाहकार की नियुक्ति की मांग की। एनसीपीईडीपी ने एक बयान जारी करके डिजिटन जनगणना को समय की मांग बताया। एनसीपीईडीपी के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने कहा, ‘‘डिजिटल जनगणना की समय सीमा, इसके लिए अपनाई गई प्रक्रिया, जागरुकता फैलाने संबंधी सामग्री और मास्टर प्रशिक्षकों एवं प्रगणकों के प्रशिक्षण को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। दिव्यांगजन के लिए कई प्रयासों के बावजूद 2011 की आवास सूची और आवास गणना कार्यक्रम में दिव्यांगजन के संबंध में कोई प्रश्न शामिल नहीं किए जाने को लेकर चिंता बरकरार है। ’’ उन्होंने बताया कि भारत के महापंजीयक के कार्यालय में एक विकलांगता सलाहकार की नियुक्ति की सिफारिश भी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील