लाइव न्यूज़ :

न बेड, न डॉक्टर और सड़क पर बच्चे का जन्म; तेलंगाना में एम्बुलेंस न मिलने पर आदिवासी महिला की बीच रोड पर हुई डिलीवरी

By अंजली चौहान | Updated: August 25, 2023 14:45 IST

एक गर्भवती आदिवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पैदल चलना पड़ा। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया।

Open in App

हैदराबाद:  तेलंगाना के निर्मल जिले में प्रशासन की ऐसी नाकामी का पर्दाफाश हुआ है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। मामला गर्भवती आदिवासी महिला की डिलीवरी से जुड़ा हुआ है जिसे चिकित्सा विभाग की तरफ से समय से एम्बुलेंस नहीं मिला।

आदिवासी महिला ने एम्बुलेंस का इंतजार करते-करते सड़क पर ही नवजात को जन्म दे दिया। रात के समय बीच रोड पर ही महिला की डिलीवरी कराई गई क्योंकि महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका क्योंकि उसके परिवार के सदस्यों के फोन कॉल के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। 

बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में ईंधन नहीं था जिसके कारण ड्राइवर गाड़ी लेकर समय से पहुंच नहीं पाया। महिला की पहचान गंगामणि के रूप में हुई है जो कि पेम्बी मंडल के सुदूर तुलसीपेट गांव की रहने वाली हैं। गंगामणि को गुरुवार रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को फोन किया गया।

गांव में सड़क की सुविधा नहीं

जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क की कोई सुविधा नहीं है। मुख्य सड़क और गांव का कोई संपर्क नहीं है। ऐसे में महिला के परिवार के सदस्यों ने उसे अपने हाथों पर उठाकर एक नाला पार किया और निकटतम सड़क तक पहुंचाया।

जब उन्होंने मंडल मुख्यालय के सरकारी अस्पताल तक पहुंचने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया, तो उन्हें बताया गया कि वाहन में ईंधन खत्म हो रहा है।

डिलीवरी के बाद ही एंबुलेंस पहुंची। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क कनेक्टिविटी की मांग की है। महिला को चार घंटे तक दर्द सहना पड़ा और परिजनों की मदद से उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।

गनीमत ये रही कि बिना डॉक्टर के डिलीवरी के बावजूद महिला और नवजात सुरक्षित है। डिलीवरी के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों सुरक्षित हैं। 

टॅग्स :तेलंगानावायरल वीडियोप्रेगनेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस