लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा के बयान पर बौखलाये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा-कुशवाहा को जो मन करे वह बोलें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2023 17:49 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जदयू के जितने बड़े नेता हैं वे भाजपा के संपर्क में हैं। कुशवाहा के बयान के बाद पार्टी के अंदरखाने नाराजगी देखी जा रही है। कुशवाहा के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बिहार की सियासत गर्ममुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई नाराजगीउपेंद्र कुशवाहा को जो मन करे वह बोलें - नीतीश कुमार

पटना:  जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर सियासत गर्मा गई है। कुशवाहा के बयान के बाद पार्टी के अंदरखाने नाराजगी देखी जा रही है। यह नाराजगी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर नजर आई। उपेंद्र कुशवाहा के यह कहने पर कि जदयू के जितने बड़े नेता हैं वे भाजपा के संपर्क में हैं, इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सवाल का जवाब उपेंद्र कुशवाहा ही दे सकते हैं, उन्हीं से पूछ लीजिए। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग इन सब चीजों को नहीं देखते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को जो मन करे वह बोलें। उन्हीं का सुनिए और छापिए। दरअसल, सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार नेताजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि जदयू के कौन-कौन नेता भाजपा के संपर्क में हैं, इसका जवाब कुशवाहा ही दे सकते हैं।

वहीं सीवान में जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध ली और वहां से रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर पूछे गए सवाल के बाद नीतीश कुमार के चेहरे की भाव भंगिमा और ये कहना है कि उनके बारे में कुछ नहीं कहना है। आप उन्हें से पूछिए और उन्ही की बात को छापिए, से स्पष्ट हो गया है कि बिहार की राजनीति में आनेवाले दिनों में उठापटक होने वाली है और उपेन्द्र कुशवाहा जदयू के बजाय भाजपा के साथ होते नजर आ सकते हैं।

अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को फिर से खड़ी कर सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले महीने फरवरी में 22 तारीख को बिहार दौरे पर जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह के बिहार दौरे से पहले उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति स्पष्ट हो सकती है कि वह फिर से भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं।

हालांकि दोबारा भाजपा का हाथ थामने की अटकलों पर उपेंद्र कुशवाहा ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं से मिलने का मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं।

टॅग्स :नीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाBJPअमित शाहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो