लाइव न्यूज़ :

बिहार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, चुने गए NDA विधायक दल के नेता, कल ले सकतें हैं शपथ

By अनुराग आनंद | Updated: November 15, 2020 14:06 IST

एनडीए विधायकों की बैठक में भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एनडीए के पास कुल 125 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। अब साफ हो गया है कि चौथी बार लगातार नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ जल्द ही लेने वाले हैं।

पटना: एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार कोघटक दलों के नेता के तौर पर चुन लिया गया है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में एनडीए के चुने हुए सभी विधायकों ने एकमत से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाया है। अब साफ हो गया है कि नीतीश कुमार लगातार चौथी बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। 

मुख्यमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक में नीतीश कुमार के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़नवीस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) नेता जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पार्टी के नेता मुकेश सहनी शामिल हुए।

बता दें कि भाजपा के पर्यवेक्षक बनाये गए वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया, जो सुबह 10 बजे होनी थी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक से पहले कहा था कि फिलहाल राजग विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें भाजपा, जदयू और हम और वीआईपी के नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने उपमुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ देर धैर्य रखिए, सब साफ हो जाएगा।’’ जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कल (सोमवार) का दिन बेहद शुभ है। ’’ इससे पहले जदयू विधायक दल की बैठक हुई । सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया।

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वह उपमुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदारी पेश नहीं कर रहे हैं और उन्हें जो भी दायित्व दिया जायेगा, वह उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

प्रेम कुमार ने कहा कि राजग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया जायेगा कि कौन नेता होगा और कौन उपमुख्यमंत्री। बहरहाल, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री पद पर सुशील कुमार मोदी को बनाये रखा जा सकता है।

ऐसी अटकलें भी लग रही हैं कि उपमुख्यमंत्री पद के लिये भाजपा की ओर से अति पिछड़े वर्ग से किसी नाम को आगे बढ़ाया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री पद के लिये दलित समुदाय से आने वाले कामेश्वर चौपाल का नाम भी चर्चा में है।  

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा