बिहार CM नीतीश कुमार दूसरी बार बने JDU के अध्यक्ष

By स्वाति सिंह | Published: October 6, 2019 04:22 PM2019-10-06T16:22:22+5:302019-10-06T16:27:15+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। रविवार को उन्हें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है।

Nitish Kumar delcared new JDU's national president says election officer Anil Hegde | बिहार CM नीतीश कुमार दूसरी बार बने JDU के अध्यक्ष

नीतीश कुमार 2016 में पहली बार शरद यादव की जगह जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। 

Highlightsनीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। रविवार को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े ने कहा '4 अक्टूबर को नीतीश कुमार जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा था। आज मैं उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करता हूं। उन्हें 3 साल की अवधि के लिए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है।'

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। पार्टी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी थी। जद(यू) के विधान पार्षद और नीतीश के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने नामांकन के आखिरी दिन दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। 

नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को हुई। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने की संभावना है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार 2016 में पहली बार शरद यादव की जगह जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। 
 

Web Title: Nitish Kumar delcared new JDU's national president says election officer Anil Hegde

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे