लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने विपक्ष के 'इंडिया अलायंस' में शामिल होने के लिए अकाली दल, इनेलो से किया संपर्क

By रुस्तम राणा | Updated: August 28, 2023 14:59 IST

सूत्रों के मुताबिक बिहार सीएम ने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने के लिए पूर्व एनडीए सहयोगी शिरोमणि अकाली दल और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) से संपर्क किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी गुट की आगामी मुंबई बैठक में, नीतीश कुमार इन दोनों दलों को गठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव रख सकते हैंमुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल के आम चुनावों के लिए इंडिया ब्लॉक की रणनीतियों पर चर्चा होगीकुमार ने कहा कि उन्हें I.N.D.I.A ब्लॉक का संयोजक बनने की कोई इच्छा नहीं है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी खेमा अपने नवगठित इंडिया अलायंस को और मजबूती प्रदान करने की कवायद में जुटा है। इसी के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अकाली दल और इंडियन नेशनल लोक दल से संपर्क साधा है। एबीपी न्यूज़ ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि बिहार सीएम ने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने के लिए पूर्व एनडीए सहयोगी शिरोमणि अकाली दल और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) से संपर्क किया है। विपक्षी गुट की आगामी मुंबई बैठक में, नीतीश कुमार इन दोनों दलों को गठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव रख सकते हैं।

पूर्व उपप्रधानमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के संस्थापक चौधरी देवीलाल की जयंती पर नीतीश कुमार, उनके डिप्टी तेजस्वी यादव और शिअद के सुखबीर बादल के हरियाणा के कैथल में एक रैली में शामिल होने की संभावना है। रविवार को, नीतीश ने कहा कि 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में होने वाली तीसरी संयुक्त बैठक के दौरान "कुछ और राजनीतिक दलों" के विपक्षी गुट में शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, "हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल के आम चुनावों के लिए इंडिया ब्लॉक की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। सीट-बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कुछ और राजनीतिक दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे।" 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कुमार ने कहा कि उन्हें I.N.D.I.A ब्लॉक का संयोजक बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता। मैं आपको यह बार-बार बता रहा हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं।"

26-पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन का गठन 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का संयुक्त रूप से मुकाबला करने और मोदी के रथ को रोकने के लिए किया गया था। एक महीने से भी कम समय में गुट की दो बार बैठक हो चुकी है। आपको बता दें कि जेडीयू नेता इस साल की शुरुआत में भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने के लिए देशव्यापी दौरे पर निकले थे

टॅग्स :नीतीश कुमारइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)इंडियन नेशनल लोक दलAkali Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं