लाइव न्यूज़ :

Nitish Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के 12 और जदयू के 9 विधायक ने ली शपथ, यहां देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2024 19:22 IST

Nitish Cabinet Expansion: बिहार के राजभवन में डेढ़ माह के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जेडीयू से अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्दे मंत्रिपरिषद में 30 से अधिक सदस्य हो सकते हैं।सुमित कुमार सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन भी मंत्री हैं।

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही टल रहे कैबिनेट के विस्तार को आखिरकार आकार दे दिया गया। शुक्रवार को शाम साढ़े 6 बजे राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में कुल 21 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें 6 सवर्ण, 6 दलित, 4 अति पिछड़ा, 4 पिछड़ा और 1 अल्पसंख्यक को जगह दी गई है। नए मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, जयंत राज, सुनील कुमार, जमा खान, शीला मंडल, रत्नेश सदा और मदन सहनी सहनी को मंत्री बनाया गया है।

जबकि भाजपा कोटे से रेणु देवी, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार सिंह बबलू, नितीन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्ण नंदन पासवान और सुरेन्द्र मेहता मेहता को मंत्री बनाया गया है। सबसे पहले शपथ ग्रहण के लिए रेणु देवी को मौका मिला। रेणु देवी बेतिया से 4 बार की विधायक हैं।

नोनिया जाति से आती हैं और पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही हैं। भाजपा कोटे से जो मंत्री बने हैं, उसमें दो ब्राह्मण, दो राजपूत, दो दलित, दो वैश्य, एक भूमिहार, एक कायस्थ, एक कुशवाहा समाज और एक अति पिछड़ा विधायक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत गठबंधन से 9 मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं।

भाजपा कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाली रेणु देवी (नोनिया) अति पिछड़ा, मंगल पांडेय (ब्राह्मण) सवर्ण, नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण) सवर्ण, नीरज कुमार सिंह बबलू (राजपूत) सवर्ण, नितीन नवीन (कायस्थ) सवर्ण, दिलीप जायसवाल (वैश्य) पिछड़ा, संतोष सिंह (राजपूत) सवर्ण, जनक राम (चमार) दलित, केदार प्रसाद गुप्ता (वैश्य) पिछड़ा, हरी सहनी (मल्लाह) अति पिछड़ा और कृष्ण नंदन पासवान (पासवान) दलित समाज के हैं। वहीं जदयू कोटे से जो मंत्री शपथ लेने वालों में अशोक चौधरी (पासी) दलित, लेसी सिंह (राजपूत) सवर्ण, महेश्वर हजारी (पासवान) दलित, जयंत राज (कुशवाहा) पिछड़ा, सुनील कुमार (चमार) दलित, जमा खान (पठान) सवर्ण मुस्लिम, शीला मंडल (धानुक) अति पिछड़ा, रत्नेश सदा (मुसहर) दलित, मदन सहनी (मल्लाह) अति पिछड़ा और सुरेंद्र मेहता (कुशवाहा) पिछड़ा समाज से आते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में दोनों दलों ने ही जातीय समीकरण का ख्याल रखा है और हर जाति को सरकार में हिस्सेदारी देने की कोशिश की गई है।

जदयू नेता अशोक चौधरी ने पद और गोपनियता की शपथ ली। बताते चले कि नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन वाली सरकार से किनारा करते हुए एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। राज्य मंत्रिपरिषद में 30 से अधिक सदस्य हो सकते हैं, वर्तमान में मंत्रियों की कुल संख्या नौ है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत तीन भाजपा से मंत्री हैं जबकि मुख्यमंत्री समेत चार जदयू से मंत्री हैं। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन भी मंत्री हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyजेडीयूजीतन राम मांझीचिराग पासवानChirag PaswanBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो