लाइव न्यूज़ :

एनआईएससीपीआर और जे सी बोस विश्वविद्यालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: August 28, 2021 22:07 IST

Open in App

राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) और जगदीश चंद्र बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नीतिगत अनुसंधान और विज्ञान संचार के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। एनआईएससीपीआर, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक प्रयोगशाला है। इस वर्ष 14 जनवरी को, सीएसआईआर- राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान तथा सीएसआईआर- राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं विकास अध्ययन संस्थान का विलय कर एनआईएससीपीआर बनाया गया था। जे सी बोस विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में 27 अगस्त को एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। एनआईएससीपीआर की निदेशक रंजना अग्रवाल और जे सी बोस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एस के गर्ग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। वक्तव्य में कहा गया, “इस सहयोग से विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवोन्मेष नीति अनुसंधान और विज्ञान संचार के क्षेत्र में ज्ञान को साझा करने व कौशल विकास के नए आयाम खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील