लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल मामले पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- कांग्रेस भगवान हनुमान की चुनावी भक्त है

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2023 11:23 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और बजरंगबली की पूजा करते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) चुनाव के दौरान ऐसा करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने बुधवार को बेंगलुरु में वोट डालने के बाद कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी।वित्त मंत्री ने केवल चुनाव के दौरान भगवान हनुमान की पूजा करने के लिए कांग्रेस पर हमला किया।

बेंगलुरु: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बेंगलुरु में वोट डालने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत से जीतेगी। मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने केवल चुनाव के दौरान भगवान हनुमान की पूजा करने के लिए कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा, "हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और बजरंगबली की पूजा करते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) चुनाव के दौरान ऐसा करते हैं।" 

सीतारमण ने कहा, "घोषणा पत्र में उन्होंने इसका उल्लेख किया है, यह मूर्खता की मिसाल है।" उन्होंने कर्नाटक में भाजपा की जीत पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी। आज आप सब देख रहे हैं; सभी यहां वोट डालने आ रहे हैं।डबल इंजन से कर्नाटक में स्टार्टअप, बिजनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा। जब यूपीए के शासन में महंगाई बहुत थी।"

अपनी बात को जारी रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "सीएम बोम्मई ने महंगाई को कम करने के लिए भी काम किया और पीएम मोदी का जादू सिर्फ कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश में चलेगा।" कर्नाटक में वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। इस साल राज्य के 58,545 मतदान स्थलों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता मतदान करने के योग्य हैं, जहां 2,615 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य में 38 साल से चली आ रही सत्ता विरोधी लहर को तोड़ने और लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में अपने कुछ शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा है। इस बार भाजपा ने अपनी 224 उम्मीदवारों की सूची में 50 नए चेहरों को चुनाव लड़ाकर मौका लिया है, जबकि जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, वे जेडीएस और कांग्रेस पार्टियों में चले गए।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023निर्मला सीतारमणकांग्रेसBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप