लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाले के पहले ब्रिटेन नहीं इस देश में भागना चाहता था नीरव मोदी, लेकिन नहीं मिली थी नागरिकता

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 13, 2018 12:32 IST

सीबीआई अधिकारियों की जांच में पता चला है कि पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी ब्रिटेन में है। इस बात की पुष्टि होने के बाद नीरव के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार द्वारा अपील की गई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी  13,600 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले के पब्लिक में आने से तीन महीने पहले किसी देश की नागरिकात के लिए अप्लाई किया था। नीरव मोदी ने घोटाले से पहले ही  वानुअतु की नागरिकता लेने की कोशिश की थी। लेकिन नीरव मोदी को वहां की नागरिकता नहीं मिली थी। वानुअतु ने नीरव मोदी की पेशकेश को खारिज कर दिया था। वानुअतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक आइसलैंड है

इस रिपोर्ट का खुलासा  इंडियन एक्सप्रेस ने किया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक साल 2017 के नवंबर में अपने निजी अकाउंट से 1.95 लाख डॉलर वानुअतु सरकार के 18 पंजीकृत एजेंटों बैंक अकाउंट में भेजे थे। ये सारे एजेंटों का काम वानुअतु देश की नागरिकता दिलाने का है। ये एजेंट निवेश प्रोग्राम के जरिए लोगों को नागरिकता दिलवाते हैं। 

एजेंटों को  1.95 लाख डॉलर मिलने के बाद वानुअतु सरकार ने नीरव मोदी के खिलाफ खुफिया जांच की। जो नीरव मोदी के पक्ष में नहीं था। जिसके बाद वानुअतु सरकार ने नीरव मोदी की नागरिकता को खारिज कर दिया। 

वानुअतु लॉ फर्म इंडिगेन लॉयर्स के मैनेजिंग पार्टनर जस्टिन नावेले ने इंडियन एक्सप्रेस को बातचीत में बताया कि नीरव नोदी ने  1.95 लाख डॉलर व्यय किया था, वानुअतु की मानद नागरिता लेने के लिए। इसी के बाद वानुअतु की सरकारी वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) ने जांच शुरू की। जिसके बाद वह दोषी पाए गए थे। बता दें कि जस्टिन नावेले  नीरव मोदी के आवेदन की प्रकिया पर काम कर रहे थे। 

फिलहाल खबरों के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों की जांच में पता चला है कि नीरव मोदी ब्रिटेन में है। ब्रिटेन ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इस बात की पुष्टि होने के बाद नीरव के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार द्वारा अपील की गई है। 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)बैंक जालसाजीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया