लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से नौ और लोगों की मौत, 410 नए मामले प्रकाश में आए

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:25 IST

Open in App

पटना, 15 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 9514 हो गई। वहीं 410 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 7,17,949 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 410 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 57 मामले सामने आए हैं ।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 7,17,949 पहुंच गयी है जिनमें से 7,04,075 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 813 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,15,280 नमूनों की जांच की गयी जबकि पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक प्रदेश में 3,15,44,695 नमूनों की जांच की गयी है ।

बिहार में वर्तमान में कोविड- 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4359 है और कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 98.07 प्रतिशत है।

प्रदेश में मंगलवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से ऊपर सहित 48,805 लोगों ने कोविड- 19 का टीका लिया और प्रदेश में अब तक 1,23,10,485 लोग टीका लगवा चुके हैं ।

ब्लैक फंगस से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है, जबकि इस रोग से ग्रसित 311 मरीज अभी भी इलाजरत हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक 582 मामले प्रकाश में आए हैं जिनमें से 16 मामले पिछले 24 घंटे के भीतर प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में ब्लैक फंगस से पीड़ित 191 मरीज अब तक ठीक हुए हैं जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 11 मरीज भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत