लाइव न्यूज़ :

पंजाब में नौ और कोविड-19 मरीजों की मौत, संक्रमण के 468 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 26, 2020 00:01 IST

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 16 मरीजों की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है जबकि 86 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबुलेटिन के अनुसार पंजाब में अब तक कुल 5,21,906 नमूनों को जांच हेतु लिया गया है। पंजाब में 4,096 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

पंजाब में शनिवार को नौ और कोविड-19 मरीजों की मौत होने के साथ राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 291 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 468 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 12,684 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक जिन नौ लोगों की मौत हुई है उनमें चार मामले लुधियाना से और एक-एक जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर, बरनाला और रूपनगर से सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक जिन 468 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनमें से लुधियाना के 155, अमृतसर के 55, पटियाला के 40, संगरूर के 38, मोहाली के 32, जालंधर के 29, बरनाला और बठिंडा के 18-18, गुरदासपुर के 16, फिरोजपुर-फतेहगढ़ साहिब-फरीदकोट-कपूरथला के 10-10, मोगा-पठानकोट-रूपनगर के छह-छह, तरन-तारन के पांच, शहीद भगत सिंह नगर के दो और होशियारपुर-मनसा के एक-एक मामले शामिल हैं।

नये संक्रमितों में अमृतसर के सात, गुरदासपुर के तीन, फतेहगढ़ साहिब-बठिंडा के दो-दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि गत कई दिनों से रोजाना पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 400 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्रमश: 414, 441 और 482 नये मामले सामने आए थे। बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को 201 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 8,297 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पंजाब में 4,096 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं। कुल संक्रमितों के मामले में लुधियाना शीर्ष पर बना हुआ है। यहां पर कुल 2,327 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, जालंधर में 1,937, अमृतसर में 1,491, पटियाला में 1,294, संगरूर में 924, मोहाली में 679, होशियारपुर में 451, गुरदासपुर में 363, पठानकोट में 311, शहीद भगत सिंह नगर में 291, फिरोजपुर में 283, फतेहगढ़ साहिब में 276, मोगा में 265, तरन तारन में 262, बठिंडा में 260, फरीदकोट में 258, फजिल्का में 208, मुक्तसर में 202, रूपनगर में 196, कपूरथला में 194, बरनाला में 116 और मनसा में 96 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 16 मरीजों की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है जबकि 86 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। बुलेटिन के अनुसार पंजाब में अब तक कुल 5,21,906 नमूनों को जांच हेतु लिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?