लाइव न्यूज़ :

असम के नौ जिले बाढ़ से प्रभावित, उत्तर भारत से मानसून के लौटने की संभावना

By भाषा | Updated: September 28, 2020 07:01 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से लौटने वाला है । असम में बाढ़ से नौ जिलों में 2.25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं ।

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से लौटने वाला है । वहीं, असम में बाढ़ से नौ जिलों में 2.25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं । असम में पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण इस साल तीसरी बार राज्य को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, नगांव जिले के कमपुर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

इसके साथ ही इस वर्ष राज्य में बाढ़ संबंधी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 118 तक पहुंच गई। इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है। अगले तीन दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक के मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है । उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने राज्य में 28 और 29 सितंबर को शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। पंजाब और हरियाणा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 21 डिग्री से. के आसपास रहा । असम में बाढ़ के कारण धेमाजी, लखीमपुर, मोरिगांव, नगांव, माजुली, पश्चिमी कार्बी आंगलोंग, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बहरहाल, मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है ।

देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितंबर तक माना जाता है । इस बार मानसून एक जून को केरल पहुंचा था। जून में सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक बारिश हुई ,जबकि जुलाई में 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई । हालांकि अगस्त में सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई । उत्तर भारत के दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में कम बारिश हुई । लद्दाख में भी इस बार कम बारिश हुई । पश्चिम और दक्षिण भारत में गुजरात, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में ज्यादा बारिश हुई । 

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब