लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर के नौ डिजिटल मीडिया समूहों ने एक नया संगठन बनाया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:21 IST

Open in App

पूर्वोत्तर क्षेत्र के नौ डिजिटल मीडिया समूह एक नया संगठन बनाने के लिए साथ आए हैं जिसका उद्देश्य इसके सदस्यों को अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। द नॉर्थईस्ट एसोसिएशन फॉर डिजिटल कम्युनिकेशन एंड मीडिया (एनएडीसीओएम) ने शनिवार को कहा कि यह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में पंजीकृत है। एनएडीसीओएम ने एक बयान में कहा कि गुवाहाटी स्थित ईस्ट मोजो, जी प्लस, इनसाइडएनई, नॉर्थईस्ट नाऊ, टाइम8 और द न्यूज मिल; शिलांग स्थित द नॉर्थईस्ट टुडे (टीएनटी), गारो हिल्स स्थित हब न्यूज और गंगटोक स्थित द सिक्किम क्रॉनिकल एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य हैं। सुजाता गुरुंग चौधरी (नॉर्थईस्ट नाऊ) को 2021-22 के लिए अध्यक्ष, अफरीदा हुसैन (इनसाइडएनई) को निदेशक और जयंत डेका (द न्यूज मिल) को महासचिव चुना गया है।बयान में कहा गया है, ‘‘एसोसिएशन... पत्रकारिता की नैतिकता और मानकों को ध्यान में रखते हुए सर्वोत्तम प्रथाओं को विकसित करने और बढ़ाने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत