लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे से बोला कुबूल है.. देखें वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

By गुणातीत ओझा | Updated: April 4, 2020 13:32 IST

शादी-निकाह भी लॉकडाउन का उल्लंघन किए बिना सभी रीति-रिवाज निभाते हुए संपन्न कराए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लॉकडाउन के चलते एक परिवार ने वीडियो कॉल पर ही निकाह की रस्में पूरी कीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के औरंगाबाद में लॉकडाउन के चलते बारात नहीं ले जा सका दूल्हा, वीडियो कॉल पर हुआ निकाहदेशव्यापी लॉकडाउन के चलते अब तक कई शादिया टाली जा चुकी हैं और कई शादियों के मामले सामने आए हैं जो वीडियो कॉल पर संपन्न हुई हैं

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के चलते जिंदगी रुक सी गई है। लोगों का मिलना-जुलना बंद हो गया है। ऐसे में भी जरूरी काम नहीं रुक रहे.. लोग लॉकडाउन में भी अपनी जरूरतों को पूरा करने का हल निकल ही ले रहे हैं। यहां तक कि शादी-निकाह भी लॉकडाउन का उल्लंघन किए बिना सभी रीति-रिवाज निभाते हुए संपन्न कराए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लॉकडाउन के चलते एक परिवार ने वीडियो कॉल पर ही निकाह की रस्में पूरी कीं। वीडियो कॉल पर काज़ी ने निकाहनामा पढ़ा और दोनों तरफ से मौजूद कॉल पर ही दूल्हा-दूल्हन ने एक दूसरे को कुबूल कर लिया। 

इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी में ऐसा ही मामला सामने आया था। लॉकडाउन के चलते एक युवक अपनी बरात नहीं ले जा सका। युवक ने वीडियो कॉल के जरिये निकाह की। खोल क्षेत्र के गांव बलवाड़ी निवासी फजरूद्वीन के बेटे ईसराइल खान का 25 मार्च को दिल्ली के द्वारका निवासी याकत खान की बेटी रीनू खां के साथ निकाह होना था। निकाह का कार्यक्रम लड़की पक्ष के गांव द्वारका में आयोजित किया जाना था और परिजनों द्वारा सगे-संबधियों का निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। ऐसे में कोई विकल्प नहीं बचा था और ईसराइल खान की शादी वीडियो कॉल पर करवाई गई।

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस ने 18 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (बंद) में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 18 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया है। अधिकारियों ने आज बताया कि दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रसव पीड़ा झेल रही 18 महिलाओं को विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाया। पुलिस उपायुक्त (पीसीआर) शरत कुमार सिन्हा ने बताया, ‘‘प्रसव पीड़ा से जूझ रहीं महिलाओं से जुड़े फोन लगभग सभी जिलों से आए हैं... बाहरी उत्तरी दिल्ली से चार, द्वारका से आठ, दक्षिण से तीन, रोहिणी से एक, उत्तर पूर्व से एक और पूर्वी से एक फोन कॉल आया।’’ सिन्हा ने बताया कि पुलिस को ये फोन कॉल बृहस्पतिवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे के बीच आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो