लाइव न्यूज़ :

केरल में रात का कर्फ्यू, रविवार का लॉकडाउन तत्काल हटाया जाएगा : विजयन

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में रात के कर्फ्यू और रविवार के लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को तुरंत हटाने का फैसला किया गया है।

इस बीच मंगलवार को राज्य में कोविड के 25,772 नए मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार के लॉकडाउन और रात के कर्फ्यू को वापस लेने का फैसला कोविड समीक्षा बैठक के दौरान किया गया था क्योंकि राज्य में संक्रमण दर (टीपीआर) सितंबर के पहले सप्ताह में गिरकर 17.91 प्रतिशत हो गयी जो अगस्त के अंतिम सप्ताह में करीब 18.49 प्रतिशत थी।

मंगलवार को यह दर 15.87 प्रतिशत थी।

विजयन ने कहा कि अगर लोग और सतर्क रहें तो नए मामलों की संख्या में कमी लायी जा सकती है।

ओणम त्योहार के बाद कोविड के दैनिक मामलों के 30,000 से अधिक हो जाने के बाद सरकार ने इस पर काबू के लिए सोमवार से शनिवार तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया था।

राज्य सरकार ने मंगलवार शाम को एक आदेश भी जारी किया जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लगाए गए प्रतिबंध और रविवार के विशेष कड़े प्रतिबंध तुरंत वापस लिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक