लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम पर NIA की सख्ती, मुंबई में 20 ठिकानों पर छापेमारी; टारगेट पर हैं अंडरवर्ल्ड डॉन के शॉर्प शूटर्स, तस्कर और हवाला कारोबारी

By आजाद खान | Updated: May 9, 2022 12:19 IST

जानकारी के मुताबिक, ये छापे मुंबई के नागपाड़ा, गोरेगाव, बोरीवली, सांताक्रुज, मुम्ब्रा और भिंडी बजार में जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देएएनआई ने सोमवार को दाऊद इब्राहिम के करीब 20 ऐसे ठिकानों पर छापा मारा गया है।खबरों के मुताबिक, ये छापे अभी भी जारी है। ये छापे अंडरवर्ल्ड डॉन के शॉर्प शूटर्स और तस्करों पर किया जा रहा है।

NIA Raids Dawood Operators: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिंकजा कसते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने सोमवार को उसके कई ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह छापा एएनआई द्वारा अभी भी जारी है। खबरों के अनुसार, दाऊद इब्राहिम के करीब 20 ऐसे ठिकानों पर छापा मारा गया है जहां पर एएनआई को शक था। जिन ठिकानों पर छापे मारे गए हैं वे अंडरवर्ल्ड डॉन के शॉर्प शूटर्स और तस्करों का अड्डा बताया जा रहा है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा मुंबई के नागपाड़ा, गोरेगाव, बोरीवली, सांताक्रुज, मुम्ब्रा और भिंडी बजार में छापे जारी है। 

 दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों पर है एएनआई की नजर

आपको बता दें कि इससे पहले गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने दाऊद इब्राहिम पर केस दर्ज किया था जिस को लेकर जांच के साथ छापेमारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एएमआई केवल दाऊद इब्राहिम पर ही नहीं बल्कि छोटा शकील, जावेद चिकना, टाइगर मेनन, दाऊद की मृत बहन हसीव पारकर के गतिविधियों पर भी एक्शन लेगी। 

बताया जाता है कि भारत में दाऊद के गैरकानूनी धंधों को छोटा शकील, जावेद चिकना, इकबाल मिर्ची और अन्य लोगों ने मिलकर खड़ा किया था। ये रसूखदार और बड़े बिजनेसमैन को निशाना बनाकर उनसे वसूली के साथ और भी अपराध करते थे। इन सब मामलों के अलावा दाऊद इब्राहिम पर और भी देश विरोधी अपराध को अंजाम देने का आरोप है। ऐसे में एएनआई द्वारा यह छापेमारी इसी कार्रवाई का एक हिस्सा माना जा रहा है। 

आईएसआई और दाऊद इब्राहिम 1993 मुंबई बम धमाके किए थे

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई दाऊद इब्राहिम और उसके साथियों के साथ मिलकर 1993 के मुंबई बम धमाके को अंजाम दिया था। इस 13 बम धमाके में 257 लोगों की मौत हुई थी और करीब 750 लोग घायल हुए थे। इसके बदले आईएसआई ने दाऊद को कराची में शरण दी थी। इस बीच यह भी खबरे सामने आती रहती है कि दाऊद अब भी पाकिस्तान में है और वह वहां के पॉश इलाके में रहता है। वह अपनी सुरक्षा को देखते हुए बार-बार अपना ठिकाना भी बदलते रहता है। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिममुंबईएनआईएक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष