लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ छेड़ने वाले थे जंग, आतंकी गुट बनाने के आरोपियों पर NIA ने कसा शिकंजा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 21, 2019 18:35 IST

भारत सरकार के खिलाफ अंसारुल्लाह नाम का आतंकी गुट बनाकर जंग शुरू करने और साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के एक और शख्स के घर से कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोपी के घर एनआईए ने सर्च ऑपरेशन चलाया।अंसारुल्लाह नाम का आतंकी गुट बनाकर भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने के आरोप में एनआईए कार्रवाई कर रही है।जुलाई में तमिलनाडु के 16 लोगों के खिलाफ एनआईए ने मामला दर्ज किया था।

भारत सरकार के खिलाफ जंग शुरू करने की तैयारियों को संचालित करने और साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) शनिवार (21 सितंबर)  को तमिलनाडु में एक आरोपी के घर की तलाशी ली। सर्च ऑपरेशन में एनआईए को आरोपी के घर से 3 मोबाइल, 4 सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और दोषारोपण करने वाले बरामद हुए हैं। आरोपी का नाम एम दीवान मुजीपीर है। एनआईए ने विशेष अदालत से मिले वारंट के आधार पर मुजीपीर के घर की तलाशी ली। शख्स पर आरोप हैं की वह अंसारुल्लाह आतंकी गुट से जुड़ा है। 

बता दें कि एनआईए ने बीती 9 जुलाई को तमिलनाडु के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन लोगों पर आरोप है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने के दौरान उन्होंने अंसारुल्लाह नाम का आतंकी गुट बनाया था। इस गुट के जरिये आरोपियों ने भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी की थी और उसको अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अंसारुल्लाह आतंकी गुट खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल पर काम करता है। एनआईए ने शनिवार की सुबह तमिलनाडु के दो ठिकानों पर छापे मारे। राज्य के तिरुनेलवेली जिले में छापे मारे गए। पांच सदस्यीय एनआईए की टीम तमिलनाडु में अंसारुल्लाह आतंकी गुट से संबंध रखने वालों की धर-पकड़ के लिए सक्रिय है।

टॅग्स :एनआईएटेरर फंडिंगआतंकवादीमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए