लाइव न्यूज़ :

'काफिरों' पर बनाई थी हमले की योजना, NIA ने अल-कायदा के 11 गुर्गों पर फाइल की चार्जशीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2021 18:53 IST

एनआईए को पश्चिम बंगाल और केरल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अलकायदा के अंतरराज्यीय मॉड्यूल के बारे में पता चला था, जिसके बाद...

Open in App
ठळक मुद्देNIA ने अल-कायदा के 11 गुर्गों पर फाइल की चार्जशीट।बीते साल बंगाल और केरल से हुई थी गिरफ्तारी।'काफिरों' पर बनाई थी हमले की योजना।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल और केरल से अल-कायदा मॉड्यूल के 11 सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इन्हें अवैध गतिविधियां (निवारण) तथा शस्त्र कानून के तहत आरोपित किया गया है। NIA द्वारा मुर्शीद हसन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल और केरल राज्यों में संचालित एक अल कायदा प्रेरित मॉड्यूल के बारे में जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

बीते साल बंगाल और केरल में कई ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

बता दें कि बीते साल 19 सितंबर को छापेमारी में पाकिस्तानी आंतकी संगठन अलकायदा से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें मुर्शीद हसन, याकूब बिस्वास, मोर्शफ हुसैन, नजमुस साकिब, अबू सूफियान, मैनुल मंडल, लियू यीन अहमद, अल मामून कमाल और अतिउर रहमान का नाम शामिल है, इसके बाद नवंबर में पश्चिम बंगाल से दो और गुर्गों (शमीम अंसारी, अब्दुल मोमीन मंडल) को गिरफ्तार किया गया।

'काफिरों' पर हमले की बनाई थी योजना

इस ग्रुप के सदस्यों ने उन व्यक्तियों पर हमला करने की योजना बनाई थी, जिन्हें वे काफिर मानते हैं। इस उद्देश्य के लिए मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन जुटाने में लगा था और हथियार तथा गोलाबारूद खरीदने के लिए गैंग के कुछ सदस्य दिल्ली जाने की योजना बनाई थी।

इन लोगों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था।

मुर्शीद हसन था अल कायदा के संचालकों के संपर्क में

जांच में पता चला कि मुर्शीद हसन पाकिस्तान और बांग्लादेश में स्थित अल कायदा के संचालकों के संपर्क में था और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कट्टरपंथी प्रचार सामग्री के साथ निर्देश मिले थे।

मुर्शीद हसन ने रची खतरनाक साजिश

अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुर्शीद हसन ने अलकायदा में और भर्ती करने की साजिश रची। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी सामग्री का प्रसार किया। इसके साथ ही मुर्शीद ने भारत में इस्लामिक स्टेट की स्थापना के लिए दूसरों को भर्ती करने के इरादे से चैट प्लेटफार्मों को एन्क्रिप्ट किया।

टॅग्स :एनआईएआतंकवादीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना