लाइव न्यूज़ :

2006 कोझीकोड ब्लास्ट केसः NIA ने आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डे से किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: January 24, 2019 17:33 IST

एजेंसी ने कहा कि उसे बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मामला दो आईईडी विस्फोटों से संबंधित है जो तीन मार्च 2006 को कोझीकोड़ में केएसआरटीसी और मुफस्सिल बस स्टैंडों पर हुए थे जिसमें दो व्यक्तियों को चोटें आयीं थीं और सम्पत्ति को क्षति पहुंची थी।’’ 

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2006 में कोझीकोड में हुए दोहरे विस्फोट मामले के आरोपी 33 वर्षीय व्यक्ति को बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। वह सऊदी अरब से दिल्ली आया था। एजेंसी ने कहा कि केरल के कन्नूर जिले के तलासेरी का निवासी मोहम्मद अशर फरार चल रहा था। एनआईए ने 2010 में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

एजेंसी ने कहा कि उसे बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मामला दो आईईडी विस्फोटों से संबंधित है जो तीन मार्च 2006 को कोझीकोड़ में केएसआरटीसी और मुफस्सिल बस स्टैंडों पर हुए थे जिसमें दो व्यक्तियों को चोटें आयीं थीं और सम्पत्ति को क्षति पहुंची थी।’’ 

उन्होंने कहा कि एनआईए ने मामलों की जांच दिसम्बर 2009 में राज्य पुलिस से अपने हाथ में ली थी और अशर सहित आठ व्यक्तियों के खिलाफ 2010 में आरोपपत्र दाखिल किया था। इन व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून, भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ कानून की धाराओं के तहत दायर किया था।

एजेंसी ने कहा कि जांच में पता चला कि अशर और अन्य फरार आरोपी पी पी यूसुफ उस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल थे जो प्रमुख आरोपी टी नसीर, सफास और अन्य ने कोझीकोड शहर में आईईडी विस्फोटों के लिए रचा था। इन लोगों ने इन विस्फोटों का षड्यंत्र 2003 के मराड साम्प्रदायिक दंगा मामले में कुछ मुस्लिम आरोपियों को जमानत नहीं दिये जाने के खिलाफ रचा था।

एनआईए ने दावा किया कि अशर ने यूसुफ के साथ मिलकर ‘‘टी नसीर की आईईडी तैयार करने और उन्हें कोझीकोड शहर में बस स्टैंडों पर लगाने में मदद की थी।’’ 

एजेंसी ने कहा कि अशर को दिल्ली में एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा ताकि उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल कर कोच्चि ले जाया जा सके जहां उसे एनार्कुलम में विशेष न्यायिक अदालत में पेश किया जाना है।

टॅग्स :एनआईएदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो