लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी को एनआईए ने किया गिरफ्तार, काफी समय से था फरार

By अंजली चौहान | Updated: May 20, 2023 17:21 IST

आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते सांठगांठ को नष्ट करने और उनकी फंडिंग और बुनियादी ढांचे को खत्म करने के एनआईए के प्रयासों के तहत गैंगस्टरों और उनके गिरोह के लोगों को पकड़ने का काम चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉरेंस का साथी सीमा पार से हथियारों की तस्करी करताशनिवार को एनआईए ने लॉरेंस के सहयोगी को गिरफ्तार कियाआरोपी की पहचान युधवीर सिंह उर्फ ​​'साधू' के रूप में हुई है

नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैग पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर के सहयोगी को एनआईए ने शनिवार को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक सहयोगी को धन जुटाने और युवाओं की भर्ती करने के लिए देश और विदेश में स्थित आपराधिक सिंडिकेट के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस पर आरोप है कि दिल्ली और अन्य जगहों पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए इसने साजिश रची थी। 

एनआईए के मुताबिक, आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद इलाके का रहने वाला है जिसे वही से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान युधवीर सिंह उर्फ ​​'साधू' के रूप में हुई है। जो कई मामलों में नामजद है। 

जांच से पता चला है कि युधवीर भारत के विभिन्न हिस्सों में खूंखार गैंगस्टरों और अपराधियों के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था।

लॉरेंस बिश्नोई और सिंडिकेट के सदस्यों के निर्देश पर, वह आपराधिक गिरोह के सदस्यों के सहयोगियों और आरोपी व्यक्तियों को भी काम देता था। इसके साथ ही हत्या और जबरन वसूली सहित विभिन्न प्रकार के अपराध उसके द्वारा किए गए हैं। 

एनआईए ने 14 आरोपियों ने दर्ज किया आरोप पत्र

इससे पहले 24 मार्च को एनआईए ने इसी मामले में भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

एनआईए की जांच में अब तक यह खुलासा हुआ है कि साजिशें विभिन्न राज्यों की जेलों में रची जा रही थीं और विदेशों में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा था।

आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते सांठगांठ को नष्ट करने और उनकी फंडिंग और बुनियादी ढांचे को खत्म करने के एनआईए के प्रयासों के तहत मामले और ऐसे अन्य मामलों की आगे की जांच जारी है।

मालूम हो कि 17 मई को, पंजाब और हरियाणा पुलिस के साथ NIA ने "ऑपरेशन ध्वस्त" के तहत नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 324 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में नकदी के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

टॅग्स :National Investigation Agencyएनआईएहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया