लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने बेंगलुरु हिंसा के सिलसिले में एसडीपीआई, पीएफआई के 17 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 दिसम्बर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को कहा कि 11 अगस्त को बेंगलुरु हिंसा के सिलसिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 17 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के सिलसिले में 187 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एनआईए ने एक बयान में बताया कि एसडीपीआई की बेंगलुरु जिला इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद शेरिफ और एसडीपीआई के केजी हल्ली वार्ड के अध्यक्ष इमरान अहमद के साथ अन्य नेताओं ने 11 अगस्त की शाम को बेंगलुरु में थानीसांद्रा और केजी हल्ली वार्ड में बैठकें की थी।

एनआईए ने कहा कि बैठकों में उन्होंने साजिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए केजी हल्ली पुलिस थाने पर एकत्र भीड़ का नेतृत्व किया जिससे आम लोगों और पुलिस थाने के वाहनों को नुकसान पहुंचा था।

उसने कहा कि इसी तरह एसडीपीआई के नागवारा वार्ड के अध्यक्ष अब्बास ने भी अपने साथियों की मदद से के जी हल्ली पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र किया था।

एजेंसी ने बयान में कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि लोगों के बीच दहशत फैलाने और उन्हें एकत्र करने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल किया गया था।

गौरतलब है कि विधायक के रिश्तेदार द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलकेशिनगर के कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती के आवासों पर लगभग 3,000 से 4,000 लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

उन्होंने देवारा जीवनाहल्ली और कडुगोंडानहल्ली (केजी) पुलिस थानों को भी आग लगा दी थी। पुलिस गोलीबारी में तीन लोग मारे गये थे जबकि एक की मौत पेट में चोट लगने से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू