लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने पलवल में ठोस कचरा निस्तारण पर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एक समिति गठित कर इसे हरियाणा के पलवल जिले में ठोस कचरे के संग्रह और निस्तारण के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल के नेतृत्व वाली एक पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) के अधिकारियों की समिति गठित की।

पीठ ने कहा, ‘‘हमें यह निर्देश जारी करना उचित लगता है कि वास्तविक अनुपालन स्थिति का पता करने के लिए सीपीसीबी और एसपीसीबी के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित की जाए जिससे कि परियोजना यदि सफल पाई जाती है तो अन्य स्थानों पर भी इसे लागू करने की संभावना तलाशी जा सकती है और यदि खामियां पाई जाती हैं तो इन्हें दूर किया जा सके।’’

अधिकरण ने समिति को दो महीने के भीतर ई-मेल के जरिए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया और मामले को चार अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

एनजीटी पलवल स्थित एसएनडी पब्लिक स्कूल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है। याचिका में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद जिले के मेघपुर गांव में चारागाह के लिए निर्धारित भूमि पर शहर के कचरे को अवैध तरीके से डाल रही है।

याचिकाकर्ता ने 21,000 मीट्रिक टन ठोस कचरे का वैज्ञानिक उपचारण करने के पलवल नगर पालिका परिषद के दावे पर भी सवाल उठाए।

अधिकरण ने समिति को दो महीने के भीतर ई-मेल के जरिए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया और मामले को चार अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी