लाइव न्यूज़ :

'राइजिंग इंडिया समिट' में पहुंचे पीएम मोदी, कहा- 'राइजिंग इंडिया सिर्फ दो शब्द नहीं, सवा सौ करोड़ भारतीयों की ताकत'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2018 00:19 IST

देश मीडिया समूह नेटवर्क 18 के 'राइजिंग इंडिया समिट' की आज शुरुआत हुई जहां पीएम मोदी पहुंचे। पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत से देशों में यह अवधारणा रही है

Open in App

देश  मीडिया समूह नेटवर्क 18 के 'राइजिंग इंडिया समिट' की आज शुरुआत हुई जहां पीएम मोदी पहुंचे। पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत से देशों में यह अवधारणा रही है कि सरकार विकास को परिवर्तन को लीड करे और नागरिक उसे फॉलो करें। पिछले चार वर्षों में भारत ने हमने यह स्थिति बदल दी है। अब देश का सामान्य नागरिक लीड करता है और सरकार उसे फॉलो करती है. पीएम ने कहा कि उनके लिए राइजिंग इंडिया का मतलब देश की सवा सौ करोड़ जनता के स्वाभिमान का विकास है।

पीएम ने बात करते हुए कहा है कि आज स्वस्छता अभियान का मैसेज घर-घर पहुंचा है कि गंदगी अपने साथ बीमारी और स्वच्छता स्वस्थ्य लाता है।  आजादी के बाद देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी, उनमें से 13 हजार गांव पूर्व भारत के थे, आज हर गांव को हमने रोशनी दी यही राइजिंग इंडिया है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी को बढ़ावा देवे के लिए सरकार उड़ान योजना के तहत पूर्वी भारत में 12 नए एयरपोर्ट बना रही है।जिनमें  से 6 नार्थ ईस्ट में हैं। साथ ही एम्स की स्थापना भी पूर्व भारत में हमारी सरकार ने की है।

 हमारा केवल एक ही मंत्र है सबका साथ सबका विकास इसकी के साथ ही हम विकास की योजनाओं को लागू कर पा रहे हैं। पीएम मोदी ने यहां कहा कि 2014 में जब हमारी सरकार बनी थी तब केवल मेडिकल में केवल 52 हजार सीटें थीं जो अब 82 हजार बढ़कर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि राइजिंग एक ऐसी तस्वीर है जिस पर हर हिंदुस्तानी को गर्व होगा, भारत ने केवल खुद को नहीं पूरे विश्व को एक नई ऊंचाई दी है।

 ये भारत का आत्मविश्वास है कि  जहां पूरी दुनियां 2030 में टीबी को खत्न करने की बात कर रही है,हमने उससे पहले 2025 में इसे खत्म करने की ठानी है और ये हम दुनिया को करके दिखा देंगे। पीएम ने कहा कि राइजिंग इंडिया केवल 2 शब्द नहीं दो बल्कि सवा सौ करोड़ भारतियों की ताकत है।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब