लाइव न्यूज़ :

कोविड के टीके ने किया जादू, 5 साल से बीमार शख्स भी अब चलने और बोलने लगा, हैरान डॉक्टरों ने जांच के लिए गठित की मेडिकल टीम

By आजाद खान | Updated: January 14, 2022 10:58 IST

परिवार वालों के मुताबिक, दुलारचंद मुंडा पिछले पांच साल से बीमार थे लेकिन कोविड का टीका लगाने के बाद उनकी बीमारी दूर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविशील्ड टीका लगाने के बाद एक बीमार आदमी के ठीक होने की बात सामने आई है।दुलारचंद मुंडा ने यह दावा किया है कि टीके के बाद उसे पांच साल पुरानी बीमारी से छुटकारा मिला है। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि वे इसकी जांच में जुटे हैं।

बोकारो:झारखंड के बोकारो जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गुरूवार को यहां के डॉक्टरों ने यह दावा किया है कि पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बिस्तर पर पड़ा 55 वर्षीय एक व्यक्ति कोविड रोधी कोविशील्ड टीके की पहली खुराक लेने के बाद चलने-बोलने लगा है। डॉक्टरों के इस दावे से कई लोग हैरान है। कोविड के टीको को लेकर यह पहला केस है जिसमें किसी की बीमारी ठीक होने की बात सामने आ रही है। अकसर ऐसा देखा गया है कि कोरोना के टीकों से लोगों पर इसका गलत असर पड़ा है, लेकिन इस घटना ने तो सभी को चौंका दिया है। इस पर आगे बोलते हुए डॉक्टरों ने कहा कि मरीज के ‘‘चमत्कारिक रूप से स्वस्थ’’ होने के मामले की जांच करने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन भी किया है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना बोकारो जिले के पीतरवार प्रखंड में उत्तासरा पंचायत के सल्गाडीह गांव निवासी दुलारचंद मुंडा के साथ घटी है। वहीं इस मामले में डॉक्टरों ने कहा कि दुलारचंद मुंडा पांच साल पहले हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद से बोलने/चलने में असमर्थ थे। इस घटना के बाद उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। इस पर खुलासा करते हुए पीतरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक अलबेला केरकेट्टा ने कहा, ‘‘एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने चार जनवरी को मुंडा के आवास पर उन्हें कोविशील्ड का टीका लगाया। अगले दिन, परिवार वाले मुंडा को चलते/बोलते देख हैरान हो गए।’’ दुलारचंद मुंडा के साथ घटी इस घटना से गांव वालों के साथ डॉक्टर भी हैरान हैं।

जांच के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का हुआ गठन 

मामले में बोलते हुए बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस ‘चमत्कारिक घटना’ की जांच के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या के कारण मुंडा पिछले एक साल से पूरी तरह से बिस्तर पर पड़े थे। उन्होंने दावा किया कि कोविशील्ड टीके की पहली खुराक के बाद मुंडा ना सिर्फ चलने लगे हैं बल्कि बोलने भी लगे हैं। इस पर केरकेट्टा ने आगे कहा, ‘‘हमने उनकी रिपोर्ट देखी है। यह जांच का विषय है।’’ 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)Coronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सझारखंडबोकारो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां