लाइव न्यूज़ :

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने अपडेट किया नाम अब से होगा ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:32 IST

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने अपना नाम अपडेट कर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ कर लिया है. शुक्रवार को इस मामले में एनबीए ने कहा कि उसने डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को अपने दायरे में लाने के लिए अपना नाम बदलकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) करने का फैसला किया है. 

Open in App

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने अपना नाम अपडेट कर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ कर लिया है. शुक्रवार को इस मामले में एनबीए ने कहा कि उसने डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को अपने दायरे में लाने के लिए अपना नाम बदलकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) करने का फैसला किया है. 

एनबीए ने कहा कि एनबीए बोर्ड ने डिजिटल मीडिया न्यूज प्रसारकों को शामिल करने के साथ 14 साल पहले एसोसिएशन द्वारा स्थापित स्व-नियामक निकाय, न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एनबीएसए) के नाम को भी बदलकर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ करने का फैसला किया है. 

अपने बयान में एनबीए ने कहा कि, एनबीए बोर्ड द्वारा डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को जोड़ने के कदम को ‘प्रतिबिंबित’ करने का फैसला किया गया क्योंकि प्रौद्योगिकी के कारण उसके सदस्यों के साथ मीडिया परिदृश्य ‘‘काफी’’ बदल गए हैं. 

निर्णय की घोषणा करते हुए एनबीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि एनबीडीए प्रसारण और डिजिटल मीडिया दोनों के लिए एक मजबूत आवाज बन जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक और नियामक मुद्दों के साथ, यह एसोसिएशन को वाक् और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार की रक्षा करने में भी सक्षम बनाएगा, जिसकी गारंटी देश के संविधान में दी गयी है. 

उन्होंने कहा, ‘‘एनबीए ने डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को अपने दायरे में लाने का फैसला किया है. अपने नए चरण में डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को शामिल करने के साथ एनबीए बोर्ड ने निकाय का नाम एनबीए से बदलकर एनबीडीए करने का निर्णय लिया है.’’ एनबीए ने कहा कि इसमें ‘‘देश के शीर्ष समाचार चैनल’’ शामिल हैं, जिसके पास ‘‘भारत में समाचार टेलीविजन दर्शकों की 80 प्रतिशत व्यूअरशिप’’ है.

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे