लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के नये नियम: देर तक रुकेंगी स्टेशनों पर ट्रेनें, लिफ्ट में संख्या की जाएगी सीमित

By भाषा | Updated: August 29, 2020 19:34 IST

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसे जब भी सरकार से निर्देश प्राप्त होगा, वह अपना परिचालन बाहल करने के लिए तैयार रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रो रेल सेवाएं कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 22 मार्च से बंद हैं। अधिकारियों ने कहा- मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा और बिना मास्क वालों को मेट्रो परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा।हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो की बहाली की मांग की थी। 

नई दिल्ली: जब भी दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं बहाल करेगी तब वह अपने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए एक दूसरे के बीच दूरी सुनिश्चित करने के लिए लिफ्ट में लोगों की संख्या सीमित करने, सवारियों के चढ़ने उतरने के लिए ट्रेनों के ठहराव के समय में वृद्धि करने जैसे कई कदम उठाएगी। मेट्रो रेल सेवाएं कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 22 मार्च से बंद हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम सेवाओं की बहाली के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे है। लेकिन, सुरक्षा के सारे उपाय तैयार कर लिये गये हैं तथा कुछ और तैयार भी किये जा रहे हैं तकि जब भी सेवाएं बहाल करने का आदेश हो, तब हम यात्रियों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएं। ’’

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा और बिना मास्क वालों को मेट्रो परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। साथ ही एक दूसरे के बीच दूरी का भी पालन किया जाएगा।

सूत्र ने कहा, ‘‘ ट्रेनें यात्रियों के चढ़ने उतरने के लिए नियमित दिनों की तुलना में अधिक देर तक रुकेंगी ताकि सवारी ऐसा करते समय एक दूसरे से दूरी बनाकर रख पाएं। साथ ही लिफ्ट में प्रवेश करने वालों की संख्या सीमित की जाएगी और सटीक संख्या पर अभी विचार विमर्श चल रहा है।’’

अब ऑटो टॉप अप के नये स्मार्ट कार्ड से लेकर सीटों और प्लेटफार्म के फ्लोर पर स्टिकर चिपकाये जायेंगे ताकि एक दूसरे के बीच दूरी बनी रहे। हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो की बहाली की मांग की थी। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं