लाइव न्यूज़ :

प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में भारत के युवाओं की मदद के लिये नयी पहल की शुरुआत: यूएसएआईडी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने कहा है कि उसने अपने 'मोमेंटम कंट्री एंड ग्लोबल लीडरशिप' तंत्र के तहत भारत के लिए एक नयी पहल की घोषणा की है, जिसमें किशोरों और युवाओं को उनके प्रजनन स्वास्थ्य तथा बेहतरी के बारे में निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

यूएसएआईडी ने कहा कि चार साल की परियोजना 'मोमेंटम कंट्री एंड ग्लोबल लीडरशिप: इंडिया-यश' युवा लोगों के लिए परिवार नियोजन (एफपी) और प्रजनन स्वास्थ्य (आरएच) पर ध्यान केंद्रित करेगी और भारत के राष्ट्रीय परिवार नियोजन लक्ष्यों को हासिल करने में योगदान करेगी।

एक बयान में कहा गया है कि यह परियोजना असम, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर वर्ग के युवाओं की एफपी / आरएच जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सलाहकार, डॉ एसके सिकदर ने परियोजना की शुरुआत के मौके पर कहा कि व्यापक पहुंच और कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना, बहु-क्षेत्रीय हितधारक भागीदारी को बढ़ावा देना, नवाचार को प्रोत्साहित करना, समुदाय को संगठित करना तथा निजी क्षेत्र के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना प्रासंगिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान