लाइव न्यूज़ :

Arif Mohammed Khan: पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर?, आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2024 17:56 IST

new Governor of Bihar Arif Mohammed Khan: नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार के इतिहास को जानते है और जीवन पर गहरा असर है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया था।

new Governor of Bihar Arif Mohammed Khan: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा नीतीश कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वह बिहार के इतिहास को जानते है और उसका उनके जीवन पर गहरा असर है।

बिहार का क्या गौरवशाली इतिहास रहा है और भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास में बिहार का क्या योगदान है, उसके नाते इस दायित्व का महत्व है उसको देखते हुए पूरी कोशिश करूंगा कि यहां कि जो गौरवशाली परंपराएं हैं, जो ऐतिहासिक धरोहर है उसके अनुरूप यहां पर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकूं।

बता दें कि 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया था। केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :पटनाबिहारArif Mohammad Khan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब