लाइव न्यूज़ :

जावड़ेकर ने कहा, हम चाहते हैं कि प्रसार भारती सुचारू तरीके से काम करे, नए कार्यक्रम लेकर आए और नए आयाम छुए

By भाषा | Updated: June 4, 2019 13:08 IST

मंत्री ने विश्वसनीय कार्यक्रमों और कवरेज के लिए सार्वजनिक प्रसारकों डीडी और आकाशवाणी की प्रशंसा की और अधिकारियों से डी डी भारती जैसे चैनलों को प्रोत्साहन देने को कहा। उन्होंने कहा कि नई वैनों के माध्यम से डीडी को आउटडोर स्थलों से अच्छी गुणवत्ता के विजुअल एकत्र करने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजावड़ेकर ने डीएसएनजी वैनों का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर सोमवार को कहा, प्रसार भारती की स्वायत्तता महत्वपूर्ण है। हम इसे बरकरार रखेंगे।मंत्री ने विश्वसनीय कार्यक्रमों और कवरेज के लिए सार्वजनिक प्रसारकों डीडी और आकाशवाणी की प्रशंसा की।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केंद्र की नई सरकार प्रसार भारती की स्वायत्तता को बरकरार रखेगी।

जावड़ेकर ने यहां दूरदर्शन भवन में अत्याधुनिक हाई डेफिनेशन डीएसएनजी वैनों का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर सोमवार को कहा, ‘‘प्रसार भारती की स्वायत्तता महत्वपूर्ण है। हम इसे बरकरार रखेंगे।... हम चाहते हैं कि प्रसार भारती सुचारू तरीके से काम करे, नए कार्यक्रम लेकर आए और नए आयाम छुए।’’

मंत्री ने विश्वसनीय कार्यक्रमों और कवरेज के लिए सार्वजनिक प्रसारकों डीडी और आकाशवाणी की प्रशंसा की और अधिकारियों से डी डी भारती जैसे चैनलों को प्रोत्साहन देने को कहा। उन्होंने कहा कि नई वैनों के माध्यम से डीडी को आउटडोर स्थलों से अच्छी गुणवत्ता के विजुअल एकत्र करने में मदद मिलेगी।

डीडी न्यूज ने 17 हाई डेफिनेशन डीएसएनजी वैन खरीदी हैं जो एचडी और मल्टी कैमरा प्रोडक्शन में संकेत प्रसारित करने में सक्षम हैं। प्रसार भारती के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ने कहा कि सार्वजनिक प्रसारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘सबका विश्वास’’ नीति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने कहा कि सरकार ने 1,054 करोड़ रुपए के खर्च पर प्रसार भारती के बुनियादी ढांचे में विकास के लिए तीन वर्षीय एक योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में कई चैनल सबसे तेज होने का दावा करते हैं लेकिन डीडी और आकाशवाणी सर्वाधिक विश्वसनीय हैं।’’

उन्होंने कहा कि डीडी और आकाशवाणी के देश में सर्वाधिक दर्शक एवं श्रोता हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारप्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना