लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति 2020 भारत को विश्व गुरु बना देगी: धर्मेंद्र प्रधान

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:07 IST

Open in App

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 देश को एक 'वैश्विक ज्ञान महाशक्ति' यानी विश्वगुरु बना देगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक डिजिटल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। प्रधान ने कहा, "एनसीईआरटी को एनईपी 2020 में परिकल्पित शिक्षा में बड़े पैमाने पर परिवर्तन लाने के लिए कमर कसनी चाहिए। नयी शिक्षा नीति 2020 भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बना देगी।" सम्मेलन में शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। सरकार ने अनुसंधान, विकास और प्रशिक्षण के संसाधन केंद्र के रूप में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस अतीत की उपलब्धियों का जश्न मनाने, आत्मनिरीक्षण करने और भविष्य की योजना बनाने का अवसर होता है। इस अवसर पर एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित तीन भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदू और उर्दू में "समाजशास्त्र का शब्दकोश" नामक पुस्तक भी जारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतNCERT ज्यूडिशियरी चैप्टर विवाद पर पीएम मोदी ने जताई नाराज़गी, कहा- जवाबदेही तय हो

भारतमाफी नहीं काफी, आपने गोली चलाई और न्यायपालिका खून से लथपथ?, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा

भारतक्लास 8 की बुक में 'ज्यूडिशियरी करप्शन' विवाद के बाद किताब की ब्रिकी पर रोक; सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मांगी माफी

भारतNCERT Class 8 textbook: एनसीईआरटी कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक पर विवाद, 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब