लाइव न्यूज़ :

नयी मंत्रिपरिषद सात मई को शपथ लेगी: रंगास्वामी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:32 IST

Open in App

पुडुचेरी, पांच मई पुडुचेरी के भावी मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बुधवार को कहा कि नयी मंत्रिपरिषद सात मई को शपथ लेगी।

एआईएनआरसी के संस्थापक एवं राजग नेता रंगास्वामी ने कहा कि मोर्चे में शामिल भाजपा भी मंत्रिपरिषद का हिस्सा होगी।

रंगास्वामी ने सलेम में अपने आध्यात्मिक गुरु अप्पा पितियासामी के मंदिर में प्रार्थना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘नयी मंत्रिपरिषद सात मई को शपथ लेगी... भाजपा भी इसका हिस्सा होगी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई उपमुख्यमंत्री होगा, उन्होंने संकेत दिया कि अगर केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दी तो उपमुख्यमंत्री हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पुडुचेरी के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में एआईएनआरसी मोर्चे ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 16 सीटें जीतीं।

एआईएनआरसी ने 10 सीटें जबकि भाजपा ने छह सीटें जीतीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos